कृष्णपुरा छत्री पर जनचेतना अभियान के बैनर तले सजेगी महफिल।
इंदौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार 25 जनवरी को रात साढ़े आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा एवम कवि सम्मेलन का आयोजन कृष्णपुरा छत्री पर किया गया है। इसमें देश के ख्यातनाम शायर और कवि शिरकत करेंगे। राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने यह जानकारी दी। उनके अन्य सहयोगी भी इस दौरान मौजूद रहे।
ये शायर और कवि करेंगे शिरकत।
अश्विन जोशी ने बताया कि इस अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन में मुश्ताक अहमद मालेगांव, आशु मिश्रा बरेली, चिराग शर्मा चंदौसी, कमर साकी धार, गोविंद गीते महेश्वर, सतलज राहत इंदौर, मंजूर देपालपुरी, अशफाक देपालपुरी, रईस अनवर और तजदीद साकी मौजूद रहकर अपनी शेरो शायरी और कविताओं की बानगी पेश करेंगे। जाने – माने व्यंग्यकार संपत सरल कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। सूत्र संचालन अखिल राज करेंगे। इस मौके पर उनकी पुस्तक लावा का विमोचन भी किया जाएगा। इसके अलावा साहित्य सेवा के लिए दो साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
जनचेतना अभियान के संयोजक अश्विन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
February 27, 2022 हर व्यक्ति को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए- सखलेचा
इंदौर : मीडिया सीरीज सीजन -11 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल […]
October 3, 2020 टाइम फार्मेट में हार गए अजय…
श्रद्धासुमन -
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
क्यू स्पोर्ट्स अर्थात बिलियर्ड्स - स्नूकर। ऐसा खेल […]
March 26, 2022 मसा सभा के नाट्य महोत्सव में पहले दिन दो नाटको का मंचन
इंदौर : माई मंगेशकर सभागृह में महाराष्ट्र साहित्य सभा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में […]
November 27, 2021 उज्जैन रोड पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं
उज्जैन : उज्जैन इंदौर रोड पर राजोदा सिलोदा के बीच कार में भीषण आग लग गई। एकाएक लगी इस […]
February 8, 2024 इंदौर शहर के बीजेपी कार्यकर्ता 10 फरवरी को अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए कुल 1344 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या।
1344 कार्यकर्ताओं को […]
August 8, 2022 मारपीट में घायल कावड़ यात्रियों से मिले मंत्री सिलावट, जल्द न्याय का दिया भरोसा
पूर्ण घटनाक्रम की होगी जांच, पीड़ितों को मिलेगा न्याय-मंत्री सिलावट।
इंदौर : बीते […]
November 13, 2023 मुक्तिधाम के द्वार पर लगाया ‘एक दीया पुरखों के नाम’
रांगोली सजाई व सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के […]