फिलहाल R -4 रूट की बसों में मिलेगी ये सुविधा।
इंदौर : सिटी बसों को मिल रहे प्रतिसाद एवं यात्रियो की मांग को ध्यान में रखते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल. द्वारा चलो एप के माध्यम से इंदौर शहर में रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) शत – प्रतिशत केशलेस डिजिटल बस सेवा को महापौर इन्दौर एवं अध्यक्ष, ए.आई.सी.टी.एस.एल पुष्यमित्र भार्गव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाई।
R-4 मार्ग की बसों में कैशलेस सेवा।
महापौर ने बताया कि डिजिटल केशलेस सेवा का मार्ग क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) की पांच बसों का संचालन किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस डिजिटल सेवा के सफलता पूर्वक संचालन के बाद शहर की अधिकतम सिटी बसों को भी डिजिटल बस में परिवर्तित किया जाएगा।
भारत की पहली डिजिटल बस सेवा।
यह डिजिटल सेवा भारत की प्रथम डिजिटल बस सेवा है, जो यात्रियो को सुगम एवं त्वरित लोक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी। साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन में 20 प्रतिशत छूट की घोषणा भी महापौर द्वारा की गई।
इस अवसर पर नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त , आईएएस सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित रहे।
(यात्री रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी) डिजिटल केशलेस सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ए.आई.सी.टी.एस.एल. के कॉल सेन्टर नंबर 0731-2499888 पर प्राप्त की जा सकती है।
Related Posts
January 28, 2022 पदोन्नति में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गेंद केंद्र के पाले में डाली
नई दिल्ली : अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को सरकारी नौकरियों में […]
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]
May 10, 2021 ‘मां’ एक अतुलनीय अहसास
माँ शब्द में छिपा कितना सुंदर एहसास है।
नौ महीने का ज्यादा जुड़ाव बनाता इसे खास […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
July 24, 2023 बदलाव को अपनाएं, प्रोब्लम साल्वर और टीम लीडर बनें।
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में बोले अमेजन वेब […]
February 26, 2021 गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, 619 सिलेंडर किए गए जब्त
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर […]
May 5, 2021 प्रभारी मंत्री ने राधास्वामी कोविड केअर सेंटर का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मंगलवार शाम राधा स्वामी सत्संग में बने कोविड केयर […]