इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मेजबानी में केंद्रीय क्रीड़ा परिषद जबलपुर के सहयोग से पोलोग्राउंड इंदौर स्थित खेल मैदान पर 44वीं अंतरक्षेत्रीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार शाम शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है, खेल से तन, मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देशन में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां सतत संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री राकेश जौहर, मनोज राणा,मुदित उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे।इस प्रतियोगिता में जबलपुर, रीवा, सिरमौर, सिंगाजी, सारणी समेत 14 क्षेत्रों की वालीबॉल टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा के लिए जबलपुर से पर्यवेक्षक आए हैं। समापन 4 मार्च को होगा।
Related Posts
April 20, 2020 इंदौर में अब हालात नियंत्रण में, केवल 7 नए पॉजिटिव मरीज मिले इंदौर : कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर शहर में हालात अब नियंत्रण में आने लगे है। सीएमएचओ […]
June 29, 2025 निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा आरओबी पर सुगम हुआ यातायात
घंटों लंबे जाम से वाहनचालकों को मिली मुक्ति।
इंदौर : जिला प्रशासन ने दावा किया है कि […]
April 1, 2017 देश में GST लागू होने के बाद आएंगे यह 10 बड़े बदलाव लोकसभा में चली लंबी बहस के बाद आखिरकार जीएसटी बिल पास हो गया| आजादी के बाद का सबसे बड़ा […]
June 4, 2021 45+ आयु वर्ग के लिए स्थापित ड्राइव इन टीकाकरण केंद्रों का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ
इंदौर : आम लोगों की सुविधा के लिये जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से इंदौर शहर के सभी […]
March 21, 2019 बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी […]
October 10, 2022 अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, सर्वे के दिए गए आदेश – पटेल
इंदौर : मध्यप्रदेश में अनवरत हो रही बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई […]
March 31, 2023 ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं शासन – प्रशासन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने गुरुवार को पटेल नगर मंदिर में हो रहे धार्मिक […]