मृतक का भाई भी हमले में हुआ घायल, एक आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : मामूली कहासुनी के बीच सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में बड़ा भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक तुषार (21) पुत्र गौतमसिंह रावत निवासी दिलीप श्री अपार्टमेंट की कैलाश मार्ग पर हर्ष उर्फ हरिओम राठौर और उसके पिता कमल राठौर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक तुषार के भाई रूपेश ने बताया कि वह घर आया तो उसे पता चला कि तुषार का हरिओम और उसके साथियों से विवाद हुआ है।
इस बात को लेकर दोनों कैलाश मार्ग स्थित आचार्य ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। यहां हरिओम के साथ कमल भी खड़ा था। दोनों पक्ष आपस में बात कर ही रहे थे तभी कमल और उसके बेटे ने लोहे की रॉड से रूपेश पर हमला कर दिया। तुषार बचाव करने आगे आया तो हरिओम ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
Related Posts
September 23, 2022 ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा का उत्पादन है – सांसद लालवानी
विद्यार्थियों को बताया गया ऊर्जा संरक्षण का महत्व।
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत […]
June 12, 2021 शनिवार से अनलॉक होगा इंदौर, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित हो सकेंगी गतिविधियां
इंदौर : सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की भोपाल में सीएम शिवराज से […]
May 10, 2023 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जलकर के अधिभार में दी जाएगी छूट
इन्दौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में 13 मई 2023 शनिवार को […]
December 27, 2022 कलेक्टर इलैया राजा की संवेदनशीलता से नेत्रहीन दंपत्ति को मिला रोजगार का जरिया
जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण।
इंदौर : प्रति मंगलवार […]
March 30, 2021 अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने अन्नपूर्णा व द्वारकापुरी […]
September 20, 2020 50 बेड का पूरा अस्पताल कोरोना के मरीजों को समर्पित इंदौर : कोरोना संक्रमण से उपजे संकट काल में जहां ज्यादातर निजी अस्पताल लूट के अड्डे बनें […]
May 25, 2021 मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना पर अमल शुरू, पात्र बच्चों के लिए जा रहे आवेदन
इंदौर : प्रदेश के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता-पिता की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु हो गई है, […]