विधायक मेंदोला ने प्रियंका गांधी के बयान पर किया पलटवार।
इंदौर : प्रियंका गांधी द्वारा बीजेपी की तुलना अहिरावण से करने पर भाजपा विधायक रमेंश मेंदोला ने तीखी प्रतिक्रिया की,उन्होने कहा की जो लोग राम को काल्पनिक मानते है वहीं ऐसी बातें करते हैं। प्रियंका गांधी को यह भी नहीं पता की भगवान राम कितने साल के लिए वनवास गए थे? उनको भगवान श्रीराम की माताजी और उनके चारों भाईयों के नाम भी याद नहीं होगे। उनके स्क्रिप्ट राइटर ने श्रीराम जी को 13 साल के वनवास की बात लिखी, तो यहां आकर उन्होंने वही बात दोहरा दी।
राजीव गांधी के पीएम बनने के 24 साल पहले भारत ने बना लिया था कंप्यूटर।
मेंदोला ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का श्रेय देने वाली प्रियंका को यह भी नहीं पता की टाटा रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 1960 के दशक में एक कंप्यूटर बना लिया था। नेहरूजी ने इसके विकास और रिसर्च में अड़ंगे नहीं लगाए होते तो शायद भारत 1970 में ही कंप्यूटर की महाशक्ति बन जाता। मेंदोला ने कहा कि 1978 में जब न तो एप्पल कंपनी बनी थी और ना ही आईबीएम, तब भारत की एक कंपनी एचसीएल ने पहला पीसी बना लिया था। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें प्रोत्साहन दिया होता तो तो एप्पल, आईबीएम, डेल और एचपी से बड़ा नाम एचसीएल का होता।
Related Posts
September 29, 2023 पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन
विधानसभा एक में विकास का शंखनाद।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय […]
May 12, 2022 जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित- पीएचई मंत्री
विभागीय बैठक में पीएचई मंत्री बृजेंद्र यादव ने दिए निर्देश।
इंदौर संभाग जल जीवन मिशन […]
August 13, 2022 हर घर तिरंगा अभियान में इंदौर पुलिस ने निभाई भागीदारी, तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक
इंदौर : आजादी के 75 वर्ष होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान […]
August 10, 2022 बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ली बैठक, इंदौर के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मान. शिव प्रकाश, क्षेत्रीय […]
March 10, 2021 भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में इंदौर रोल मॉडल, अन्य जिले भी करें अनुसरण- सीएम शिवराज
भूखंड पीड़ितों की आँखों मे चमक देखकर सरकार चलाना हुआ सार्थक।
सीएम ने भूमाफियाओं के […]
October 28, 2020 फार्मकार्ट के कृषि नवाचार की पीएम मोदी ने की सराहना
बड़वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की 70 वीं कड़ी में बड़वानी से शुरू की […]
September 9, 2019 लन्दन के कलाप्रेमियों को लुभा रही है संदीप राशिनकर की कलाकृतियां इंदौर : शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृतियों का इन दिनों ग्रीनविच आर्ट गैलरी लंदन […]