लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंती 23 जनवरी को नेताजी सुभाष मंच, इन्दौर (म.प्र.) एवं गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में इन्दौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस पर प्रात: 10.30 बजे मनाई जाएगी।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष अलंकरण से 5 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रथम महिला संस्कृत में पीएचडी एवं जिले में एमए में टॉपर श्रीमती शीतल अहिरवार, समाजसेवी जीवन कनेरिया, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी अनिल आजाद, राष्ट्र कवि एवं गीतकार कमलेश दवे, देशभक्ति के लिए जज्बा बढ़ाने वाले बलवीर सिंह छाबड़ा को सुभाष अलंकरण से नवाजा जाएगा।
मंच द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रमों के तहत 24 जनवरी को शहीद और सेनानियों की स्मृति में पौधारोपण, 25 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनका स्वागत कर उनके नाम की पट्टिका लगाई जाएगी।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र ध्वज वितरण कर मनाया जाएगा।
Related Posts
May 7, 2020 लॉकडाउन की वजह से ही इंदौर में कोरोना पर पाया जा सका नियंत्रण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि इंदौर में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया […]
April 9, 2023 हमारे शैक्षणिक संस्थान तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी के साथ बनाएं तालमेल – डॉ. डेविश जैन
इंदौर : आज के दौर में प्रौद्योगिकी बेहद तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह जरूरी है […]
March 6, 2022 आईएमए इंदौर के क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप […]
August 17, 2019 गौवंश का संरक्षण हमारी प्राथमिकता – कथीरिया इंदौर : गौसेवा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. वल्लभभाई कथीरिया शनिवार को इंदौर आए। भाजपा […]
February 19, 2023 मातृभाषा का बोलचाल और शिक्षा में अधिक से अधिक हो प्रयोग – वीएस कोकजे
हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए डॉ. राजपुरोहित एवं प्रो. द्विवेदी।
मातृभाषा उन्नयन […]
January 2, 2023 सुपर कॉरिडोर से बायपास तक बाईं लेन पर 7 से 12 जनवरी तक सामान्य यातायात रहेगा बंद
राजवाड़ा, 56 दुकान, खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र रहेंगे नो व्हीकल जोन।
प्रवासी भारतीय […]
August 1, 2024 मंदिर पर धावा बोलकर दान पेटी और तेल के डिब्बे चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : मंदिर मे नकबजनी का, पुलिस थाना बाणगंगा ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]