लाखों रुपए मूल्य के डुप्लीकेट प्रोडक्ट जब्त।
इंदौर : ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट्स की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 60 फीट एयरपोर्ट रोड स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) नामक शॉप के माध्यम से mufti कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट (लोअर,टी शर्ट आदि) की सस्ते दामों पर बिक्री कर रहे थे। आरोपी के कब्जे से Mufti कंपनी के 12 नग टी-शर्ट, 85 नग शर्ट, 11 नग जींस एवं पेंट(लाखो रुपए कीमत) जब्त किए गए।
ये है पूरा मामला ।
ब्रांड प्रोटेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आवेदक प्रहलाद द्वारा थाना एरोड्रम पुलिस को सूचना दी गई थी कि क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित रोहित मेंस स्टोर(RMC) नामक शॉप से अवैध रूप से Mufti कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। इस पर एरोड्रम पुलिस ने उक्त स्थान पर रंगे हाथो ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी प्रोडक्ट का क्रय–विक्रय करते व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राहुल यादव निवासी कल्याण मिल के पास शिवशक्ति नगर इंदौर होना बताया । मौके पर आरोपी की दुकान से बड़ी मात्रा में मुफ्ती कंपनी के कॉपी प्रोडक्ट जब्त किए गए।
आरोपी के विरूद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 51एवं 63 कॉपीराइट एक्ट, का प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
September 16, 2022 सीनियर सिटीजन और नसुस सदस्यों को सायबर अपराधों से बचने के बताए गए उपाय
पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम ने सीनियर सिटीजन एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सायबर […]
December 15, 2022 मप्र की नई युवा नीति के लिए मंत्री समूह का गठन
युवाओं के कौशल को विकसित कर उनकी क्षमताओं को अनलॉक करना है नई युवा नीति का उद्देश्य - […]
April 11, 2024 आईपीएल मैच का सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
04 मोबाइल और लाखों का हिसाब - किताब किया गया जब्त।
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट मैच का […]
October 6, 2020 माणिकचंद वाजपेयी जन्मशताब्दी समापन समारोह में संघ प्रमुख करेंगे शिरकत
इंदौर : दैनिक स्वदेश के संपादक और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार […]
July 25, 2020 कोरोना संक्रमण ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 150 से ज़्यादा मरीज…! इंदौर : जुलाई माह में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को नई छलांग लगाते हुए 150 […]
December 4, 2020 7 दिसम्बर से होगा महू- इंदौर- रीवा ट्रेन का परिचालन
इंदौर : लॉकडाउन के बाद से ठप ट्रेनों का परिचालन अब होने लगा है। फिलहाल सीमित संख्या में […]
March 26, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने मारी पलटी, अब बोले प्रशासन के साथ हैं, बैठक में बुलाना था बड़ा मुद्दा…!
इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ […]