नई दिल्ली : भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म जियोगेम्स ने अपने जियोगेम्स ऐप और जियो सेट-टॉप बॉक्स में गूगल के गेमस्नैक्स को इंटीग्रेट करके अपने गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जियोगेम्स के उपयोगकर्ता अब डेली सुडोकू, ओम नोम रन और ट्रैफिक टॉम सहित आठ लोकप्रिय गेम खेल सकते हैं।
गेमस्नैक्स के सभी गेम जियो गेम्स उपयोगकर्ताओं के लिए फ्री में उपलब्ध होंगे। एंड्रॉइड फोन यूजर्स इन गेम्स को खेलने के लिए जियो गेम्स ऐप होमपेज से आसानी से पहुँच सकते हैं। गूगल के गेमस्नैक्स गेम्स, माय जियो और जियो टीवी पर जियो गेम्स मिनी-ऐप्स पर भी उपलब्ध होंगे।
गूगल के गेमस्नैक्स गेम्स काफी हल्के होते हैं और जल्द ही लोड हो जाते हैं। यह HTML5 गेम कम मेमोरी वाले डिवाइस और अलग-अलग नेटवर्क स्थितियों में भी खेले जा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस सहयोग का उद्देश्य भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, जिससे कैज़ुअल गेम्स तक ग्राहक की आसान पहुंच हो।
गेमस्नैक्स के पास दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए 100 से अधिक गेम है। जियो गेम्स, भारत को एक प्रमुख गेमिंग हब के तौर पर उभारना चाहता है। और यह समझौता जियो गेम्स की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
Related Posts
March 19, 2025 विधायक मेंदोला ने 01 करोड़ 05 लाख रुपए समर्पण निधि का चेक सौंपा
इंदौर : भाजपा कार्यालय इंदौर पर समर्पण निधि अभियान के तहत इंदौर विधानसभा क्षेत्र […]
June 12, 2024 मां अहिल्या के व्यक्तित्व और कृतित्व पर किया गया काव्य पाठ
इन्दौर : देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के निमित्त मातृभाषा उन्नयन […]
February 14, 2021 कोरोना ने फिर बढ़ाई प्रशासन की चिंता, 73 नए संक्रमित मामले आए सामने, 2 की मौत…!
इंदौर: कोरोना के मामलों में बीते दो दिनों से आए उछाल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। […]
January 19, 2021 कोरोना के मरीजों में आई उल्लेखनीय कमीं,एक फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमीं दर्ज की गई है। सोमवार को एक फीसदी […]
May 29, 2020 एडीएम ने खुद धूप में खड़े रहकर दिया प्रशिक्षण इंदौर : जिला प्रशासन अब शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण सर्वे, पहले से हटकर करने वाला […]
September 1, 2021 पेरा ओलिम्पिक में भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इंदौर : पेरा ओलिम्पिक इतिहास में भारत ने पहली बार लगातार दो दिन में आठ पदक जीते हैं। […]
July 26, 2020 पुनः डेढ़ सौ के करीब मिले कोरोना संक्रमित , 1 मरीज की मौत..! इंदौर : प्रशासन की सख्ती के खिलाफ मैदान में उतरकर हर बात को सियासी रंग देने वाले नेता […]