निगम आयुक्त ने वाहन चालकों को सौंपे नए वाहन।
इंदौर : स्वच्छ वायु पहल को आगे बढ़ाते हुए, अवंतिका गैस लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत इंदौर नगर निगम को 55 लाख रुपये की कुल लागत से 6 नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन प्रदान किए।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम वाहन चालकों नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज भगत और निदेशक (वाणिज्यिक) राजेश जैन उपस्थित थे।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस मौके पर कहा कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार निगम द्वारा नवीन वाहन सफाई कार्य में लगाए जा रहे हैं, अवंतिका गैस के माध्यम से प्राप्त सीएनजी डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन भी सफाई कार्य में संलग्न किए जाएंगे।
निदेशक (वाणिज्यिक) राजेश जैन ने कहा कि अवंतिका गैस लिमिटेड अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत शहर के विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अपना योगदान देती रही है और आगे भी देती रहेगी।
अवंतिका गैस लिमिटेड मध्य प्रदेश के इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और ग्वालियर शहरों में घरेलू ,औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए सुरक्षित पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
Related Posts
January 28, 2021 न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संक्रमण से होने वाली मौतों पर भी लगा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही कमीं सुखद संकेत दे रही है। बुधवार को संक्रमित […]
April 1, 2022 बीजेपी के निवृतमान संगठन महामंत्री सुहास भगत को दी गई भावभीनी विदाई
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कामकाजी बैठक में प्रदेश के निवृत्तमान संगठन […]
August 1, 2021 मेडिकल में आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले पर कप्तान सिंह सोलंकी ने खड़े किए सवाल
भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दो ट्वीट करके […]
March 24, 2017 नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लाल बत्ती ना लगाने का किया ऐलान भोपाल। नवनिर्वाचित पंजाब सरकार में लाल बत्ती की परंपरा समाप्त होने के फैसले के बाद मध्य […]
February 13, 2021 भारत दर्शन यात्रा में शहीद जागेश्वर के परिजनों का किया गया सम्मान
इंदौर : पूरे देश के वनवासी और आदिवासी अंचलों में एक लाख दस हजार एकल स्कूलों के माध्यम […]
September 25, 2021 डायल -100 व किशनगंज पुलिस ने बिछड़ी बालिका को परिजनों से मिलाया
इंदौर : परिजनों के साथ बेटमा से इन्दौर बाजार आई बालिका बिछड़कर रास्ता भटक गई।डायल-100 […]
July 29, 2021 बैंक में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद
इंदौर : बैंक में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त […]