निगम के कार्य करने की दक्षता को बढ़ाएंगे वाहन : महापौर।
इंदौर : शहर में स्वच्छता एवं विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए नगर निगम प्रांगण में ₹3 करोड़ 42 लाख की लागत से 11 जेसीबी वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौड़, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने इस मौके पर कहा कि ये जेसीबी वाहन शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों के रखरखाव,नालों की सफाई एवं अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में आए नए वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, इन वाहनों के आने से शहर के प्रत्येक जोन में 2-2 जेसीबी और डंपर उपलब्ध रहेंगे जो निगम के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। महापौर भार्गव ने वर्कशॉप की अधिकारियों को किए गए कार्यों के लिए बधाई दी।
Related Posts
August 7, 2021 121 करोड़ की लागत से निर्मित पुलिस आवासीय परिसर का लोकार्पण
इंदौर : गृह मंत्री एवं इंदौर ज़िले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को […]
March 9, 2021 डेढ़ सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, दो सौ से अधिक किए गए डिस्चार्ज।
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि नए […]
January 13, 2017 त्रिकुल एक्सप्रेस के महिला कोच में महिलाओ को लूटने वाला गिरफ्तार त्रिकुल एक्सप्रेस के महिला कोच में महिलाओ को लूटने वाला गिरफ्तार चाकू अड़ाकर दिया था […]
December 3, 2024 एचआईवी/ एड्स प्रभावितों की संख्या में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने तय किए हैं सतत विकास लक्ष्य : नड्डा
एचआईवी/एड्स की जंग को जीतने में समाज के सभी वर्ग सक्रियता से करें सहयोग-- मुख्यमंत्री […]
July 18, 2022 खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी यात्री बस, 13 यात्रियों के शव बरामद
धामनोद : सोमवार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट पुल पर यात्री बस, अनियंत्रित होकर […]
October 29, 2018 राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, राफेल को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना इंदौर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री […]
December 20, 2022 वेंकटेश देवस्थान में मनाया जा रहा धनुर्मास उत्सव
वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में धनुर्मास महोत्सव में अलसुबह श्री वेंकटरमण गोविंदा श्री […]