नई दिल्ली: जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकियों के हमले में 26 बेगुनाह पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं।इस बीच मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे। 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था, जब संघ प्रमुख पीएम के सरकारी आवास पहुंचे थे।
आतंकी हमले पर हुई चर्चा।
सूत्रों के अनुसार, आरएसएस प्रमुख की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में हुई। बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इन बैठकों से संकेत मिलता है कि सरकार इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
Related Posts
December 10, 2018 विजय माल्या के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ नई दिल्ली: सरकारी बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के […]
August 15, 2022 गुरुजी सेवा न्यास परिसर में फहराए गए 75 राष्ट्रध्वज
इंदौर : श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया […]
June 11, 2023 सानंद के मंच पर हास्य के साथ सामाजिक संदेश देता मराठी नाटक ‘कुर्रर्रर्रर्र’ का प्रभावी मंचन
विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव के अभिनय और तालमेल के दर्शक […]
February 22, 2021 लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 6 फीसदी से हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण में रविवार को कुछ कमीं आई, हालांकि नए संक्रमित मामले 100 के ऊपर […]
October 14, 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगा मतदान
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा […]
June 27, 2021 पूर्व विधायक नेमा ने की तालाब की सफाई, किया पौधारोपण
इंदौर : भाजपा द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से मुखर्जी जन्म दिवस 6 जुलाई […]
August 6, 2022 आरएसएस के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक में कई विषयों पर हो रहा मंथन
रतलाम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मालवा प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक रतलाम में […]