05 से 15 रुपए तक होगी रेल किराए में वृद्धि।
नॉन एसी क्लास में 01 पैसे व सभी एसी क्लास के किराए में दो पैसे प्रति किमी की वृद्धि।
साधारण श्रेणी के किराए में 500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं।
इंदौर : रेल मंत्रालय ने रेल किराए में मामूली वृद्धि की है। ये बढ़ोतरी 05 रुपए से 15 रुपए तक होगी। बढ़ा हुआ किराया एक जुलाई से लागू होगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक साधारण श्रेणी के किराए में 500 किमी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है। 501 से 1500 किमी तक की दूरी के लिए 05 रुपए, 2500 किमी तक की दूरी के लिए 10 रुपए और 2501 से 3000 किमी की दूरी के लिए 15 रुपए बढ़ाए गए हैं।
उपनगरीय ट्रेनों के एकल और सीजन टिकटों के किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
गैर एसी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 0.5 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है जबकि एसी श्रेणी की मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 01 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हुई है।
एसी चेयर कार, 3 टियर इकोनॉमी, एसी 2 टियर और एसी फर्स्ट क्लास, एक्जीक्यूटिव क्लास, एक्जीक्यूटिव अनुभूति श्रेणी की ट्रेनों में 02 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
संशोधित श्रेणी – वार किराया विशेष ट्रेन सेवाओं राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और सामान्य गैर उपनगरीय सेवाओं पर भी लागू होगा।
Related Posts
February 20, 2023 प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा आंगनवाड़ियों को
जल जीवन मिशन के तहत समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत वार बनेंगे कंट्रोल […]
October 28, 2020 कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार आ रही कमीं, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : जैसे- जैसे सियासी पारा गर्म हो रहा है, कोरोना संक्रमण सिमटता जा रहा है। सोमवार […]
February 14, 2017 नोटबंदी के बाद राजनीतिक दलों ने जमा कराए इतने करोड़, BSP रही सबसे आगे BSP ने जमा कराए 104 करोड़
नोटबंदी के 50 दिनों के दौरान सबसे ज्यादा पुराने नोट बीएसपी ने […]
March 2, 2020 देश के सबसे बड़े नगर भोज के लिए पितरेश्वर हनुमान की ओर से विजयवर्गीय ने नगर वासियों को दिया निमंत्रण इंदौर : पितृ पर्वत पर स्थापित पितरेश्वर हनुमान धाम के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का […]
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ध्वस्त किए जाने से समाज जनों में छाया रोष
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने सात […]
August 13, 2020 कोरोना के कारण ठप हुए कामकाज को देखते हुए विद्यार्थियों की फीस माफ करें सरकार- वर्मा इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने […]
February 27, 2020 विकास कार्य ठप हैं और सरकार आइफा पर करोड़ों रुपए फूंक रही है- बीजेपी इंदौर : बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के जरिये प्रदेश की कांग्रेस शासित […]