मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है सांवेर।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्वाचन क्षेत्र सांवेर में हुए एक वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।
सांवेर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 के लिए उपचुनाव हुआ था। इस वार्ड में कुल 1300 मतदाता हैं। इनमें से 1044 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। गुरुवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी को 913 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मात्र 117 वोट ही हासिल कर पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने 796 वोटों से जीत दर्ज की। 14 मतदाताओं द्वारा नोटा को वोट दिया गया।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रही रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं की अनदेखी किए जाने और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण इस वार्ड उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
Related Posts
June 30, 2019 झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। […]
February 16, 2019 बापना के नाम पर होगा चौराहा, सेल्फी पॉइंट भी बनेगा। इंदौर: बीते सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की याद को […]
June 29, 2025 सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का डेढ़ लाख रुपए तक का होगा कैशलैस इलाज
‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम- 2025’ के क्रियान्वयन में इंदौर को बनाया जाएगा मॉडल […]
December 28, 2023 कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया
अब पूरी तरह मप्र की राजनीति में रहेंगे सक्रिय।
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल के […]
October 22, 2023 बोलता कम हूं, काम ज्यादा करता हूं, यही मेरी कार्यशैली है : मधु वर्मा
भाजपा के राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा का बिचौली मर्दाना व बायपास क्षेत्र की कालोनियों में […]
March 6, 2023 निशा जोशी योग अकादमी का दीक्षांत समारोह संपन्न
विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 15 महिलाओं को किया गया सम्मान।
आर्थिक […]
June 5, 2020 कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और उसकी पत्नी को कोरोना ने जकड़ा..? नई दिल्ली. कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना संक्रमण ने जकड़ लिया है। इस […]