इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बताया सफाई कर्मियों की मेहनत का परिणाम।
इंदौर : सुपर स्वच्छ लीग में भी शीर्ष पर रहकर इंदौर ने लगातार आठवीं बार देश का नंबर वन शहर बनकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त इंदौरवासियों को बधाई दी है और इसे इंदौर की आदत, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है।
रैंकिंग में सबसे ऊपर इंदौर।
महापौर ने कहा,”इंदौर फिर सिरमौर है, अपना इंदौर फिर सुपर और रैंकिंग में सबसे ऊपर है।”
उन्होंने विशेष रूप से शहर के सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अथक मेहनत और सेवा भावना के कारण ही इंदौर आज फिर से देश के स्वच्छता मानचित्र में शीर्ष पर है।
महापौर ने नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी गली में कचरा गाड़ी आए, तो उसका स्वागत करें, सफाई मित्रों का अभिनंदन करें और स्वच्छता को अपनी ज़िम्मेदारी समझकर निभाएं।
उन्होंने आगे कहा कि यह समय उत्सव मनाने का है।अपने शहर की इस गौरवमयी उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाएं और इसे अगले स्तर पर ले जाने का संकल्प लें।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से इंदौर स्वच्छता में लगातार सिरमौर बना हुआ है।
Related Posts
January 21, 2025 लघुकथा का साहित्य में कोई विकल्प नहीं : डॉ. विकास दवे
विचार प्रवाह साहित्य मंच ने लघुकथा अधिवेशन आयोजित किया।
पांच वरिष्ठ लघुकथाकार हुए […]
February 29, 2024 लोगों को हैरत होती है कि सरदारजी सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं..!
🔹 कीर्ति राणा, इंदौर 🔹
मुझे यह कहने में संकोच नहीं कि सुंदर कांड का पाठ करते रहने से […]
November 7, 2019 विद्याधाम के अन्नकूट में हजारों लोगों ने लिया महाप्रसादी का लाभ इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में अन्नकूट महोत्सव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के […]
March 30, 2021 देश के ताकतवर सौ लोगों की सूची में तोमर, शिवराज और विजयवर्गीय शामिल
नई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस ने 2021 में भारत के सौ […]
January 31, 2022 ज्वेल, तिवारी, लोकरे और अन्ना दुरई टेबल- टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंदौर : राजेश ज्वेल, अरविंद तिवारी, दिलीप लोकरे और अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब में […]
October 4, 2021 युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करवाने वाली गैंग का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़कियों व युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करने वाली गैंग का विजयनगर […]
September 29, 2023 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश व जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
इंदौर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष […]