इंदौर : शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रालामंडल के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी, माता- पिता और 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी तेज हुई थी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों कारों में एयर बेग नहीं होने की बात भी सामने आ रही है।
दोनों ही कारें तेज रफ्तार में थी। ये भी पता चला है कि आर्मी अधिकारी बिहार जा रहे थे पर किसी कारणवश रास्ते से लौट आए। वे वापस महू की ओर जा रहे थे की ये दर्दनाक हादसा हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद तेजाजी नगर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों कारें बुरीतरह क्षतिग्रस्त होने से मृतकों व घायलों को बाहर निकालने में पुलिस और राहगीरों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
Related Posts
February 27, 2025 प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षकों की 05 सूत्रीय मांगों का किया निराकरण
सातवे वेतनमान और मूल वेतन निर्धारण की विसंगति दूर करने की थी प्रमुख मांग।
इंदौर : […]
April 30, 2021 चार रेमडेसीवीर के साथ चार आरोपी गिफ्तार, कार व 60 हजार से अधिक नकद राशि बरामद
इंदौर : रेमडेसीवीर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
November 15, 2023 आबकारी विभाग ने सवा चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त की
इंदौर आबकारी विभाग द्वारा 69 स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई।
जब्त सामग्री में 783 […]
July 17, 2021 शून्य संक्रमण दर के लिए करना होगा इंतजार, फिर मिले 4 नए संक्रमित
इंदौर : शून्य संक्रमण दर की ओर बढ़ रहे इंदौर को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। गुरुवार […]
December 13, 2021 विवाह समारोह में घुसकर जेवरात उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, लाखों के आभूषण बरामद
इंदौर : मैरिज गार्डन से ज्वैलरी चुराने वाला बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया है। […]
March 4, 2022 अब सिख समाज के श्रद्धालुओं को अमृतसर यात्रा पर ले जाएंगे विधायक संजय शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा अब सिख समाज के लोगों के लिए अमृतसर यात्रा […]
January 14, 2024 राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भारत की सांस्कृतिक चेतना और गौरव की पुनः स्थापना है : राजनाथ सिंह
ट्रायस्ट विथ अयोध्या: डीकोलोनाइजेसन ऑफ़ इंडिया का विमोचन।
नई दिल्ली: रक्षामंत्री […]