इंदौर : श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सेवा समिति द्वारा नंदानगर रोड नम्बर एक पर आयोजित संगीतमय भागवत कथा में कृष्ण- सुदामा मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण- सुदामा मित्रता की व्याख्या करते हुए भागवताचार्य पण्डित नारायण शास्त्री ने कहा कि दोनों की मित्रता इतिहास में इसलिए स्वर्णाक्षरों में दर्ज है क्योंकि उसमें कोई स्वार्थ नहीं था। राजा और प्रजा के मिलन की कथा है कृष्ण- सुदामा की मित्रता। पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि भागवत तन से नहीं मन से श्रवण करने की कथा है। मन को जगत की बजाय जगदीश में लगाए। मन निर्मल होगा तो भगवान खुद दौड़े चले आएंगे।
कथा के पूर्व सचिन, भरत कुशवाह, ललिता राठौर, अर्चना पांडे, कामिनी पाटिल, प्रियंका, रचना कुशवाह आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। संध्या आरती में विधायक आकाश विजयवर्गीय, पार्षद चंदू शिंदे, अजय, विजय मित्तल सहित कई विशिष्टजनों ने भाग लिया।
Related Posts
October 16, 2023 बीजेपी की नगर चुनाव संचालन समिति गठित
भाजपा कार्यालय पर कलश स्थापना के साथ समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी।
इंदौर : […]
October 12, 2023 केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से मची अफरा- तफरी
मरीजों को वार्डों में किया गया शिफ्ट।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
किसी तरह […]
January 18, 2021 बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय
इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में […]
January 24, 2022 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद जितेंद्र कुमार के परिजनों का होगा सम्मान
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में चल […]
August 4, 2021 बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं मंत्री तुलसी सिलावट, अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और बांधों से पानी […]
May 26, 2024 पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई
गुंडों के घरों पर चले बुलडोजर, इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को […]
April 15, 2021 बीजेपी ने मनाई बाबासाहब अंबेडकर की जयंती, नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के संविधान निर्माता, बाबा साहेब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती पर […]