इंदौर : मिर्गी के अधिकांश रोगियों में विटामिन डी की कमीं के कारण हड्डियों में फ्रेक्चर और दांतों में तकलीफ जैसी शिकायतें आम हो गई है। गीता भवन हॉस्पिटल में इंदौर मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसो. द्वारा आयोजित शिविर में यह जानकारी दी गई। शिविर में 50 से अधिक मरीजों का विटामिन डी का रक्त परीक्षण और बीएमडी टेस्ट किया गया। परीक्षण में यह तथ्य उजागर हुआ कि 90 फीसदी मरीजों में आस्थियोपिनिया नामक बीमारी के लक्षण मौजूद हैं।इस बीमारी में हड्डियों के टूटने का खतरा रहता है। हड्डियों के घनत्व में भी कमीं आ जाती है। डॉ. वी वी नाडकर्णी ने शिविर में मरीजों की जांच की और उन्हें मिर्गी की प्रतिरोधी दवाइयां और विटामिन डी की गोलियां नियमित रूप से लेने की सलाह दी। इसी के साथ सन्तुलित भोजन, नियमित व्यायाम और कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी गई। गीता भवन हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. आरके गौड़ भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
November 25, 2022 वीर सावरकर के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी का मराठी समाज ने किया जोरदार विरोध
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्वांतत्र्य वीर सावरकर के विरुद्ध आपत्तिजनक […]
January 2, 2023 सुपर कॉरिडोर से बायपास तक बाईं लेन पर 7 से 12 जनवरी तक सामान्य यातायात रहेगा बंद
राजवाड़ा, 56 दुकान, खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र रहेंगे नो व्हीकल जोन।
प्रवासी भारतीय […]
June 2, 2023 ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा, 50 यात्रियों की मौत, 350 घायल
मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 10 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे।
रेल मंत्रालय […]
January 9, 2019 अनारक्षित वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ इंदौर- लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने […]
March 26, 2022 करोड़पति निकले पंचायत सचिव और सहायक शिक्षक, नायब तहसीलदार रिश्वत लेते धराया
भोपाल : आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने ग्वालियर और सतना में बड़ी कार्रवाई […]
September 2, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में चल रहे 15 दिवसीय झूला उत्सव का समापन
महिलाओं ने सातुड़ी तीज के पर्व पर भगवती श्री महालक्ष्मी जी की कुमकुम से अर्चना कर पति के […]
November 21, 2024 रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन
दीपदान के साथ की महाआरती।
इंदौर : लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्था […]