इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान शनिवार 18 जनवरी से प्रारम्भ होगा। सुबह 10 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह और रीगल तिराहा पर स्थापित इंडिया गेट की प्रतिकृति पर इस अभियान का शुभारंभ होगा। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, समाजसेवी आनंदमोहन माथुर, केके मिश्रा, विष्णु बिंदल और टीकमचंद गर्ग अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।
सेवा सुरभि के संयोजक ओमप्रकाश नरेड़ा, कार्यक्रम संयोजक हरि अग्रवाल, अशोक मित्तल, अरविंद जायसवाल और नेमीचंद जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडिया गेट की प्रतिकृति में शहीद जवानों की याद में स्थापित अमर जवान ज्योति पर सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक स्कूली बच्चे और उसके बाद दिनभर आम लोग पुष्पांजलि अर्पित कर सकेंगे। यह सिलसिला शहीद दिवस 30 जनवरी तक चलता रहेगा। अभियान के तहत 21, 23, 25 और 30 जनवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान में जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं आईडीए की भी सहभागिता रहेगी।
Related Posts
June 9, 2022 पेरिस में आतंकी हमले से जुड़े 14 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
मिलान : इटली के उत्तर-पश्चिमी बंदरगाह शहर जीनोआ की पुलिस 14 पाकिस्तानी नागरिकों के […]
February 2, 2023 उज्जैन कलेक्टर ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्यों का लिया जायजा
समय सीमा तय कर निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश।
उज्जैन : कलेक्टर कुमार […]
October 25, 2016 40 लोगों के संपर्क में थी ये कांग्रेस लीडर, 8 दिन पहले नाश्ता लेने गई और फिर… बाणगंगा टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक कांग्रेस नेत्री ट्विंकल पिता संजय डागरे (22) महेश […]
May 27, 2023 प्रस्तावित नए आईटी पार्क का नाम सुझाने व लोगो डिजाइन करने को लेकर स्पर्धा करवाएगा आईडीए
इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती 31 मई को इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाई […]
June 29, 2020 पाक में फंसे साढ़े चार सौ भारतीय वापस लौटे, इंदौर के 8 भी हैं शामिल इंदौर : कोरोना के कारण करीब 450 भारतीय पिछले तीन महीनों से पाकिस्तान में ही फंसे थे। […]
May 6, 2021 निजी एम्बुलेंस संचालकों की मनमानी पर सरकार ने कसी लगाम, दरों का किया निर्धारण
भोपाल : प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को सस्ता […]
March 13, 2025 त्योहारों के मद्देनजर इंदौर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च
आमजन में सुरक्षा की भावना जगाने व सभी पूरे हर्षोल्लास से त्यौहार मनाएं इसी उद्देश्य को […]