भोपाल : कमलनाथ सरकार गिराने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं के तीखे हमले झेल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आखिरकार करारा पलटवार किया। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग उनके चरित्र हनन में लगे हैं उन्हें वे कहना चाहते हैं ‘टाइगर अभी जिंदा है।’
15 माह की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी।
गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी 15 माह की सरकार अन्यायी और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार थी। जनता के साथ उन्होंने वादाखिलाफी की। वे केवल सत्ता के खेल में ही जुटे रहे।
ये जनसेवकों का विस्तार है…
सिंधिया ने कहा कि ये शिवराज मंत्रिमंडल का नहीं जनसेवकों का विस्तार है। मंत्रिपद तोहफा नहीं जिम्मेदारी है। जो मंत्री बने हैं वे जनसेवक के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी को उचित स्थान मिला है।
सभी 24 सीटों पर जीतेगी बीजेपी।
सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज ने हमेशा जनसेवा का रास्ता अपनाया है। उनके नेतृत्व में बीजेपी उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
न्याय के लिए युद्ध भी लड़ना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि न्याय के लिए युद्ध भी लड़ना पड़ा तो वे लड़ेंगे। उपचुनाव में जनता कांग्रेस को उसके भ्रष्टाचार का माकूल जवाब देगी।
Related Posts
April 30, 2021 संक्रमण की चेन तोड़कर ही कोरोना पर विजय पाई जा सकती है- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने से ही […]
November 25, 2022 वीर सावरकर के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी का मराठी समाज ने किया जोरदार विरोध
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्वांतत्र्य वीर सावरकर के विरुद्ध आपत्तिजनक […]
April 12, 2021 दाऊदी बोहरा समाज का पवित्र रमजान माह शुरू, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही की जा रही इबादत
पहला रोजा 13 घण्टे 52 मिनिट का।
इंदौर : बोहरा समाज के पवित्र रमज़ान सोमवार से शुरू हो […]
July 24, 2022 दिव्यांग आयुष की पैरों से बनाई पेंटिंग्स को कई दिग्गजों ने सराहा
इंदौर : बड़वाह निवासी दिव्यांग आयुष कुंडल द्वारा अपने पैरों से बनाई गई पेंटिंग की […]
October 1, 2020 कैलाश विजयवर्गीय का पायलेटिंग वाहन खाया पलटी, 2 पुलिसकर्मी घायल
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले का एक वाहन हादसे का […]
July 31, 2021 शराब में जहर होने की पुलिस ने की पुष्टि, बार संचालकों सहित चार आरोपी गिरफ्तार, रासुका में होंगे निरुद्ध
इंदौर : नकली शराब पिलाकर लोगों का जीवन संकट में डालने वाले 2 बार संचालकों को पुलिस ने […]
January 18, 2020 वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था स्वामी विवेकानंद का दर्शन इंदौर : स्वामी विवेकानंद का दर्शन सर्वव्यापी और वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था। […]