संस्था ‘उड़ान’ का वार्षिक काव्य उत्सव 09 सितंबर को इंदौर में
देशभर से जुटेंगे रचनाकार इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक समूह उड़ान का वार्षिक काव्य उत्सव इस बार इंदौर में होगा। 09 सितंबर को होने वाले इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से रचनाकार इंदौर आएंगे। आयोजन संयोजक नीलम हरीश तोलानी ने बताया कि संस्था उड़ान, छंदबद्ध कविता के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। एक दशक से सक्रिय संस्था का यह पांचवा वार्षिकोत्सव है। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पचास से अधिक कवि और कवयित्रियाँ और पढ़े











