Category Archives: क्राइम

धोखाधड़ी का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के नाम पर की थी करोड़ों की धोखाधड़ी

Last Updated:  Tuesday, June 1, 2021  7:08 pm

इंदौर : थाना संयोगितागंज के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया है। प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कर आरोपी, करीब 02 वर्ष से छिपकर फरारी काट रहा था।आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर एवं अन्नपूर्णा में भी प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं।मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी का नाम संजीव पिता स्व.कैलाशचंद कानुनगो उम्र 59 साल नि. 473 और पढ़े

ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा करोड़ों का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, May 31, 2021  8:28 pm

इंदौर : राजस्व खुफिया निदेशालय ने इंदौर में गांजे की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। गोपनीय जानकारी के बाद इंदौर जोनल यूनिट ने भोपाल यूनिट के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आम के ट्रक में भरकर ये गांजा लाया जा रहा था। इसकी कीमत 6 करोड़ 19 लाख रूपये बताई जा रही है। गांजा तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा। डीआरआइ और पढ़े

चलन से बाहर हुए नोटों को चलित नोटों में बदलने की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, पौने चार लाख रुपए कीमत के पुराने नोट बरामद

Last Updated:  Monday,   8:23 pm

इंदौर : पुराने बन्द हो चुके नोटों को चलित नए नोट में बदलने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बना लिया है। उनके कब्जे से करीब पौने चार लाख रुपए कीमत के बन्द हो चुके 500 व 1000 के नोट बरामद किए गए है। क्राइम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना मानपुर क्षेत्र में 5 व्यक्ति मानपुर हाईवे किनारे पर बने मुंशी ढाबे के पीछे खेत मे बैठकर चलन से और पढ़े

सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही करने पर 22 लोगों को पकड़कर भिजवाया सेंट्रल जेल

Last Updated:  Sunday, May 30, 2021  4:59 pm

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा नियमित रूप से शहर के विभिन्न वार्डों एवं कंटेनमेंट क्षेत्रों में जाकर कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन एवं जिले में संचालित किए जा रहे सेनिटाइजेशन कार्य की निगरानी व समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ने एक दिन पूर्व सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान व्यापारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर दुकानें खुली रखने और ठेले वाले धड़ल्ले से फल- सब्जी बेचने की बात और पढ़े

ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक की करीब 13 लाख रुपए की राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई

Last Updated:  Sunday,   12:52 am

इंदौर : क्राइम ब्रांच ने ऑन लाइन फ्राड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के 12 लाख 97 हजार 870/-रूपये वापस दिलवा दिए। हैकर्स ने आवेदक की इंटरनेट बेंकिंग SBI yono app हैक करके ठगी को अंजाम दिया था। आवेदक अर्जुन नकाडे पिता अजित निवासी रामबाग, इंदौर ने सायबर हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि 27 मई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पिता अजित नकाडे के एस.बी.आई. एकाउंट की योनो एप के माध्यम से ज्ञात हुआ की और पढ़े

एफसीआई के क्लर्क के घर सीबीआई के छापे में करोड़ों रुपए नकद मिले

Last Updated:  Saturday, May 29, 2021  7:30 pm

भोपाल : राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई की छापामार कार्रवाई में अबतक 2 करोड़ 17 लाख रुपए बरामद हुए है। बताया जाता है कि दिल्ली की सिक्योरिटी एजेंसी से रिश्वतखोरी के मामले में किशोर मीणा आरोपी हैं। उसी सिलसिले में सीबीआई भोपाल की एंटी करप्शन ब्रांच ने एफसीआई के तीन प्रबंधकों के साथ किशोर मीणा को भी गिरफ्तार किया था। शुक्रवार रात से ही किशोर मीणा के घर पर सीबीआई की और पढ़े

कार में लाई जा रही 98 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब सहित 3 आरोपी पकड़े गए

Last Updated:  Saturday,   7:12 pm

इंदौर : कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपी, आजाद नगर पुलिस की गिऱफ्त में आए हैं। आरोपियों के कब्जे से 98 हजार रुपए मूल्य की देशी- विदेशी शराब जब्त की गई है। आजाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब नेमावर रोड से इंदौर लाई जा रही है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची। संदिग्ध वाहनो को चेक करने के दौरान नेमावर ब्रिज के और पढ़े

सम्पत्ति बंटवारे के विवाद में हत्याकांड को अंजाम देनेवाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, May 26, 2021  8:04 pm

इंदौर : संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में हुए हत्याकांड के 5 आरोपियों को खुड़ैल थाना पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। 20 मई को हुई थी हत्या। थाना खुडैल क्षेत्र के ग्राम कंपेल में दिनांक 20 मई की सुबह 07.30 बजे करीब भगवानदास पटेल के पुश्तैनी मकान को लेकर तीनों पुत्रों बाबूलाल, मोहनलाल, व राधेश्याम के बीच बंटवारे के विवाद में आरोपी मोहन पटेल पिता भगवान पटेल, दीपक पिता मोहन पटेल, बाबूलाल पिता भगवान पटेल, मनोज पिता और पढ़े

बेटमा पुलिस की बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में लाई जा रही 145 पेटी देशी शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, May 24, 2021  6:58 pm

इंदौर ; सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार करवाई जा रही चेकिंग के दौरान सोमवार को बेटमा पुलिस ने पिकअप वाहन में लाई जा रही 145 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की। जब्त शराब घाटा बिल्लोद की ओर से लाई जा रही थी। पिकअप वाहन जब्त करने के साथ वाहन चालक को भी बन्दी बना लिया गया। आरोपी का नाम- पता पूछने उसने अपना नाम कृष्णा पिता रमेश सोलंकी उम्र 32 साल निवासी 14/3 सत्य सांई बाग कॉलोनी थाना बाणगंगा इंदौर और पढ़े

आग लगा दो और इंडियन वेरिएंट जैसे बयान देकर परेशानी में आए कमलनाथ, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Last Updated:  Monday,   12:37 am

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कमलनाथ के ऊपर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है। बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटे बाद ही कमलनाथ के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। आपको और पढ़े