Category Archives: क्राइम

देपालपुर के एक गांव में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, कई घायल..!

Last Updated:  Wednesday, December 30, 2020  4:39 pm

इंदौर : उज्जैन के बाद इंदौर की देपालपुर तहसील के ग्राम चंदन खेड़ी में भी हिन्दूवादी संगठनों की रैली पर पथराव की घटना हुई। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर धनसंग्रह के लिए ये बाइक रैली निकाली जा रही थी। पथराव में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।घटना मंगलवार दोपहर की बताई और पढ़े

केबल विवाद में हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास

Last Updated:  Wednesday, December 23, 2020  1:17 pm

इंदौर : केबल के विवाद में हत्‍या करने वाले 4 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया है।जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया कि, शाहाबुद्दीन हाशमी, 27 वें अपर जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश, इंदौर के न्यायालय ने थाना चन्‍दन नगर के सत्र प्र.क्र. 474/2011 धारा 302, 324, 147, 149, 148 भादवि में निर्णय पारित करते हुए आरोपी बबली उर्फ देवेन्‍द्र पिता मानसिंह उम्र 37 वर्ष, भरत राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 45 वर्ष, उक्‍त और पढ़े

इतवारिया बाजार क्षेत्र में कपड़े की दुकान में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, December 22, 2020  8:14 pm

इंदौर : 4 दिन पूर्व मल्हारगंज थाना क्षेत्र में इतवारिया बाजार स्थित कपड़े की दुकान में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन, शेरवानी और नकद राशि बरामद की गई है। नकली पिस्टल के दम पर की थी लूट। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने मंगलवार को पत्रकार और पढ़े

ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाय करने वाले पिता- पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday,   8:10 pm

इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से कुल 120 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमती करीबन 12 लाख रू) बरामद की गई है।डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र ने पत्रकार वार्ता के ज़रिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया किआरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्विफ्ट सहित 49 हजार 200 रू नगदी भी बरामद हुए हैं।आरोपियों के तार राजस्थान से जुड़ें होने की बात और पढ़े

पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश

Last Updated:  Saturday, December 19, 2020  1:42 pm

इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक दंपत्ति की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने 12 घंटे में ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाकर आरोपियों को धर- दबोचा।दरअसल, थाना एरोड्रम पर 17 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि रुकमणी नगर में एक घर में दंपत्ति की नृशंस हत्या और पढ़े

बेटी ही निकली कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर माता- पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया गिरफ्त में

Last Updated:  Friday, December 18, 2020  12:44 pm

इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मिणी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। कलयुगी बेटी और उसके प्रेमी ने ही थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों को मंदसौर की एक होटल से धर- दबोचा गया। वो राजस्थान भागने की फिराक में थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुक्मिणी नगर में रहने वाले एसएएफ के आरक्षक ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की बेटी का प्रेम प्रसंग और पढ़े

नशे के सौदागरों के 6 और साथी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, December 16, 2020  1:26 am

इन्दौर : शहर में सुनियोजित तरीके से ड्रग्स युवाओं को देने वाली गैंग के 09 आरोपियों के थाना विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन योगेश देशमुख और पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर हरीनारायणचारी मिश्र ने पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) विजय खत्री के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया था। अति. पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी और नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार और पढ़े

मामूली विवाद में दोस्त ने ही चाकू मारकर की दोस्त की हत्या

Last Updated:  Saturday, December 5, 2020  4:42 pm

इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम भूपेंद्र बताया गया है।सीएसपी जूनी इंदौर ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ अब्बू के दोस्त की बाइक भूपेंद्र लेकर चला गया था। बाइक लाने में देरी होने पर अभिषेक का भूपेंद्र से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी अभिषेक ने भूपेंद्र पर चाकू से कई वार किए और भाग निकला। बुरी तरह घायल भूपेंद्र और पढ़े

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 9 बदमाश किए गए जिलाबदर

Last Updated:  Saturday,   4:37 pm

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में आपराधिक तत्वों और माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को आपराधिक गतिविधियों में संलग्न 9 आरोपियों को जिलाबदर किया गया है। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक अपराध पंजीबंद्ध हैं।इसी संबंध में जारी आदेश के अनुसार, जिन आरोपियों को जिलाबदर किया गया है, उनमें खजराना थाना क्षेत्र के मोहम्मद यासीन पिता मोहम्मद सलीम, छोटू पिता मजीद उर्फ और पढ़े

नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपए कीमत के तीन मोबाइल किए जब्त

Last Updated:  Saturday,   4:28 pm

इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। उनके कब्जे से 70 हजार रुपए कीमत का माल भी बरामद किया गया है।क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगीन नगर क्षेत्र में पुरानी कलाली रोड पर चोरी किये हुए कुछ मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को मोबाइल सहित धर- दबोचा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम सलीम पिता जलालुद्दीन और पढ़े