Category Archives: क्राइम

रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, October 7, 2022  1:32 am

इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो में भँवरकुआं पुलिस ने खुलासा कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने प्रतीक्षा वाइन शॉप रिंग रोड़ के पास से रेस्टोरेंट संचालक को चाकू की नोक पर अपनी इनोवा कार में बैठाकर अगवा कर लिया था। ये था पूरा मामला :- पुलिस थाना भवरकुआं पर दिनांक 06/10/2022 को सूचनाकर्ता ने बताया कि वह अपने साथी, चंबल रेस्टोरेंट के और पढ़े

शहर के एक बड़े कारोबारी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

Last Updated:  Wednesday, October 5, 2022  1:24 am

इंदौर : केक्स एंड क्राफ्ट के मालिक मनीष लुल्ला ने पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज स्थित आपने फ्लेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष लुल्ला की केक्स एंड क्राफ्ट की शहर में आधा दर्जन से अधिक ब्रांच थी । उन्होंने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसकी वजह साफ नही हो सकी है। कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। फ्लैट को सील करने के और पढ़े

मिनी ट्रक – ट्राले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्राला चालक की झुलसने से मौत

Last Updated:  Tuesday, October 4, 2022  1:26 pm

आग में झुलसे मिनी ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा। मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा। गुजरी : धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बना गणपति घाट, मौत के घाट के नाम से कुख्यात हो गया है। अबतक सैकड़ों लोग इस घाट में हुए सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, बावजूद इसके शासन इसकी खामियों को दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहा है। 3 अक्टूबर 2022 की शाम और पढ़े

नकबजनी और वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश,आठ लाख का माल बरामद

Last Updated:  Monday, October 3, 2022  3:53 pm

इंदौर : नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, क्राइम ब्राँच इन्दौर की कार्रवाई में पकड़े गए जिनसे कुल 05 वारदातों का खुलासा हुआ है।आरोपियों ने पूछताछ में इंदौर शहर के थाना तिलकनगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र में घरों में घुसकर चोरी की कई वारदाते कर सोने चांदी के आभूषण तथा थाना तिलक नगर, कनाडिया और कोतवाली थाना जिला धार क्षेत्र से 03 वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। मुखबिर की और पढ़े

शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करनेवाले आरोपी धराए

Last Updated:  Monday,   3:49 pm

इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने इंटरनेशनल शेयर बाजार “फॉरेक्स फैक्ट्री” के नाम से संचालित नकली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। कंपनी के कर्ताधर्ताओं द्वारा अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। दरअसल, उपायुक्त अपराध शाखा कार्यालय में फरियादी ने अपने साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1,20,000/– रूपये लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी, जिसकी जांच फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा कराई गई । शिकायत की जांच में पाया गया और पढ़े

द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर, लाखों के दुपहिया वाहन बरामद

Last Updated:  Monday,   3:42 pm

इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से चोरी की गई 3 मोटर साइकिल और एक टैंकर की बैट्री (कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए का मश्रुका)बरामद की गई हैं।पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल पिता जिग्नेश ठक्कर उम्र 24 साल निवासी 94 ई प्रजापत नगर इन्दौर और आकाश पिता मुकेश हाडा उम्र 23 साल निवासी 95 आदर्श इंदिरा नगर होना बताए गए। आरोपियों ने बरामद और पढ़े

सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाला युवक गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday, October 2, 2022  4:14 pm

रीवा में दो दर्जन युवाओं से की 80 लाख रुपए की ठगी, ज्वाइनिंग लेटर व आईकार्ड जब्त। उत्तराखंड जाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा। रीवा : जिले के पनवार थाना अंतर्गत दो दर्जन युवाओं से 80 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि शातिर ठग ने तराई क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने का सपना दिखाते हुए इतनी बड़ी राशि हड़प ली। भरोसा जीतने लिए और पढ़े

जबलपुर में वकील की खुदकुशी पर भड़का आक्रोश, हाईकोर्ट परिसर में हिंसा और आगजनी

Last Updated:  Friday, September 30, 2022  8:01 pm

जबलपुर : शुक्रवार को हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा की गई खुदकुशी पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। भड़के वकीलों ने मृतक का शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि इस दौरान हाईकोर्ट परिसर में तोड़फोड़ मचाने के साथ हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों के चैंबर में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मृतक वकील का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ हाईकोर्ट परिसर और आसपास और पढ़े

खड़े कंटेनर में जा घुसी बाइक, तीन भाइयों की मौत

Last Updated:  Friday,   4:52 pm

इंदौर : गुरुवार रात महू निवासी तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि महू के ग्राम पिपरिया मल्हार निवासी तीनों भाई नवरात्रि के चलते मां चामुण्डा के दर्शन करने बाइक पर सवार होकर निकले थे। बायपास पर ओमेक्स सिटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीनों भाइयों की मौत हो गई। मृतकों के नाम रितेश यादव, रोहित यादव और राजा यादव बताए गए और पढ़े

पुलिसकर्मी ने अपने सरकारी आवास में लगाई फांसी

Last Updated:  Friday,   2:18 pm

इंदौर : अजाक थाने पर पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विशाल दीक्षित नामक इस पुलिसकर्मी ने पलासिया स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाई। परिजन विशाल को लेकर एमवाय अस्पताल पहुँचे जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । विशाल ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी वजह साफ नही हो सकी है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाने के साथ परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।