दो करोड़ रुपए मूल्य के गुम हुए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने आवेदकों के सुपुर्द किए
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 02 करोड़ रुपये कीमत के 570 गुम मोबाइल फोन बरामद कर आवेदको को सुपुर्द किए।ये गुम हुए मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा देश के अन्य प्रदेशो जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से बरामद किए गए। इनमें आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन भी शामिल हैं। रीगल तिराहा स्थित पुराने और पढ़े











