Category Archives: धर्म-समाज

गणेश भक्तों के लिए सांसद लालवानी ने उपलब्ध कराई इको फ्रेंडली वैदिक गणेश प्रतिमाएं

Last Updated:  Tuesday, August 18, 2020  4:32 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी स्वदेशी के मन्त्र को साकार करने में लगे हैं। स्वदेशी ‘सांसद राखी’ के बाद अब लालवानी ने इको फ्रेंडली ‘वैदिक गणेश’ बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया है। ये गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल हैं और मिट्टी, गोबर से इसे बनाया गया है। साथ ही इसमें तुलसी के बीज, गंगाजल डालकर शास्त्रोक्त तरीके से बनाया गया है। गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल। सांसद लालवानी ने ‘वैदिक गणेश’ बिक्री केंद्र के शुभारंभ अवसर और पढ़े

देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर सिंधिया ने किया नमन

Last Updated:  Tuesday,   3:32 pm

इंदौर : सोमवार को इंदौर- उज्जैन प्रवास पर आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रात्रि विश्राम इंदौर में ही किया। मंगलवार सुबह वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के पुण्यतिथि समारोह में शिरकत करने पहुंचे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर और विधायक रमेश मेंदोला भी उनके साथ थे। माता अहिल्या को किया नमन। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उन्हें नमन किया। उन्होंने इस दौरान और पढ़े

मानव सेवा के लिए समाज सेवी मदन परमालिया का सम्मान

Last Updated:  Sunday, August 16, 2020  1:50 pm

इंदौर : कर्मवीर स्वामी विवेकांनद ट्रस्ट एवं कर्मशील जन जागरूक संस्था के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगाठ के अवसर पर धार रोड स्थित निजी गार्डन के सभागृह में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ समाज सेवी मदन परमालिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री परमालिया को (कोरोना covide19) को लॉक डाउन में उनके द्वारा की गई मानव सेवा के लिए सांसद शंकर लालवानी और उप महाधिवक्ता पुष्पेन्द्र भार्गव के आतिथ्य में सम्मान पत्र व शील्ड भेट कर सम्मानित और पढ़े

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं

Last Updated:  Sunday,   1:40 pm

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को ‘एक शाम देश के नाम’ बाल कवि सम्मेलन और देश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। इसमें अनेक बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। समाज के युवा प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष सुयोग जैन, महामंत्री विकास कासलीवाल और मंत्री शुभम जैन ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत में मंगलाचरण कल्पना सुनिल जैन ने किया। इसके पश्चात आई.टी. सेल प्रभारी सलोनी और अदिति जैन ने सभी बच्चों और उनके और पढ़े

संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी

Last Updated:  Thursday, August 13, 2020  7:06 pm

इंदौर : संस्था ‘आनंद गोष्ठी’ ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत झांकी सजाई। एक उद्यान परिसर में किए गए इस भक्तिमय आयोजन में बाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा पहने अभिमन्यु नोगजा आकर्षण का केंद्र रहे। बाल गोपाल अभिमन्यु ने माखन मिश्री खाते हुए बाल लीला प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर सुषमा और सुधा मालू ने कृष्ण भक्ति गीतों की सुरीली बानगी पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भाव भक्ति भरे गीतों और पढ़े

कान्हा भी वो, कृष्णा भी वो…

Last Updated:  Thursday,   6:53 pm

जन्माष्टमी पर विशेष:- “मन में उठता शोर भी वो उम्मीदों की डोर भी वो, वो जो श्याम सलोना है मुख पर जिसके डीठोना है। इस जग का चितचोर भी वो इस जग में चहुंओर है वो, उसकी सबको अभिलाषा है उससे ही सबको आशा है। मन में पड़ी कोई छाप है वो, सच्चाई की पदचाप है वो ममता की मूरत में वो, हंसती हुई सूरत में वो प्रेम की वही परिभाषा है, उससे ही सबको आशा है। माखनचोर, मटकी फोड़ और पढ़े

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Last Updated:  Thursday,   12:44 pm

नई दिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह मथुरा में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। महंत नृत्य गोपाल दास 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे, जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। मेदांता में किया गया शिफ्ट.. और पढ़े

त्वचा दान पर निबंध लेखन स्पर्धा, 11 हजार का दिया जाएगा पहला इनाम

Last Updated:  Thursday,   11:09 am

इंदौर : भारत में लगभग 1,40,000 लोग हर साल जलने के कारण अपनी जिंदगी खो देते हैं। इससे प्रत्येक चार मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं क्योंकि भारत में लोग त्वचा दान और स्किन बैंकिंग की अवधारणा को नहीं जानते हैं। रोटरी क्लब मुंबई बोरीवली ईस्ट, दिल्ली शाहदरा तथा इंदौर सेंट्रल और नेशनल बर्न सेंटर ने इंदौर की “आनंद गोष्ठी” संस्था के साथ मिलकर त्वचा दान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “पैन इंडिया स्तर” पर और पढ़े

सर्वब्राह्मण समाज का अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन प्रारम्भ

Last Updated:  Wednesday, August 12, 2020  7:17 pm

इन्दौर : सर्व ब्राम्हण समाज के युवक-युवतियों का अंतर्राष्ट्रीय आॅनलाईन परिचय सम्मेलन बुधवार से प्रारंभ हुआ। ग्यारह दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ लंदन व इंदौर में दीप प्रज्जवलन के साथ आमंत्रित अतिथियों ने किया। समिति के प्रमुख संयोजक पं. अनमोल तिवारी एवं पं. आशुतोष दुबे ने बताया कि सम्मेलन के लिए करीब 6 हजार उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं। ये सभी प्रत्याशी गुरूवार 13 अगस्त से मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेबसाइट के माध्यम से अपने और पढ़े

यादव अहीर समाज ने की भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती

Last Updated:  Wednesday,   7:14 pm

इंदौर : जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति के आह्वान पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर के यादव बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित रंगोली बनाई गई। महिलाओं और युवतियों ने सुबह से दोपहर तक इन रंगोली से निर्मित रचनाओं को अपने आंगन और दीवारों पर उकेरा तथा अपने कुलदेवता की आराधना की। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ओंकार यादव, दीपू यादव, बंते यादव एवं रमेश उस्ताद ने बताया कि इस बार चूंकि जन्माष्टमी पर निकलने और पढ़े