Category Archives: धर्म-समाज

बाल नाट्य महोत्सव की रंगारंग शुरुआत

Last Updated:  Friday, June 7, 2019  4:09 pm

इंदौर:मुक्त संवाद के बैनर तले आयोजित हिन्दी व मराठी बाल रंगकर्म पर केंद्रित प्रदेश के सबसे बडे तीन दिवसीय हिन्दी व मराठी बाल नाट्य महोत्सव का रंगारंग शुभारम्भ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया। बृहन्महाराष्ट्र मंडल के कार्याध्यक्ष मिलिन्द महाजन एवं शिक्षाविद सिद्धार्थ सिंह इस दौरान विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे। ए बी रोड राऊ स्थित एमराल्ड हाईट्स स्कूल के सभागृह में आयोजित बाल नाट्य महोत्सव में पहले दिन बाल कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए बडी संख्या में और पढ़े

छत्रपति शिवाजी ने लोगों में राष्ट्रवाद का भाव जगाया- वशिष्ठ

Last Updated:  Friday,   7:57 am

छत्रपति शिवाजी महाराज के 345 वे राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में शोभा कुटुम्बले स्मृति व्याख्यान का आयोजन जाल सभागृह में किया गया। व्याख्यान का विषय था ‘ मध्यकालीन भारत में छत्रपति शिवाजी का प्रभाव’ प्रोविडेंट फंड नई दिल्ली के रीजनल कमिश्नर अमित वशिष्ठ कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के बतौर मौजूद रहे। अध्यक्षता दैनिक स्वदेश के प्रबंध संचालक दिनेश गुप्ता ने की। संदर्भित विषय पर बोलते हुए श्री वशिष्ठ ने 7 वी शताब्दी से लेकर छत्रपति शिवाजी के उदय होने तक और पढ़े

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व,गले मिलकर पेश की गई मुबारकबाद

Last Updated:  Wednesday, June 5, 2019  1:48 pm

इंदौर: एक माह तक रोजे रखकर खुदा की इबादत करने के बाद बुधवार को मीठी ईद का पर्व मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। देश और प्रदेश के साथ शहर में भी ईद की रौनक देखी गई। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह में अदा की गई। शहर काजी इशरत अली को बग्गी में बिठाकर ईदगाह लाया गया। उन्होंने मस्जिद में एकत्रित हजारों मुस्लिम भाइयों को नमाज अदा करवाई। ईद और पर्यावरण दिवस साथ आने से उन्होंने तमाम और पढ़े

देवीअहिल्या नगर गौरव सम्मान से नवाजे गए सत्यपाल आनंद

Last Updated:  Tuesday, June 4, 2019  12:46 pm

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव समिति प्रतिवर्ष शहर और मानवता के हित में काम करनेवाली किसी एक विभूति का चयन करके उन्हें देवी अहिल्या नगर गौरव पुरस्कार से सम्मानित करती है। इसी कड़ी में इस बार सम्मान मूर्ति के रूप में ख्यात विधि विशेषज्ञ सत्यपाल आनंद का चयन कर उन्हें इस पुरस्कार से नवाज गया। जाल सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड हाइकोर्ट जज वीएस कोकजे थे। सांसद शंकर लालवानी भी इस दौरान मौजूद रहे। सम्मान स्वरूप और पढ़े

उज्जैन के पुरातन वैभव को सहेजने में जुटे हैं चंद आर्टिस्ट

Last Updated:  Tuesday,   6:38 am

इंदौर कीर्ति राणा । अपने शहर के पुरातन वैभव और संस्कृति को रंग और रेखा के जरिए सहेजने का काम पूरे देश में सिर्फ उज्जैन में हो रहा है।इस तरह का काम इंदौर के आर्टिस्ट भी शुरु कर सकते हैं।उज्जैन में यह काम भी गैर सरकारी या यूं कहें कि शौकिया तौर पर दो साल पहले अक्षय आमेरिया ने शुरु किया था। पहले वह अकेले थे, अब यह रविवारीय आंदोलन सा बन गया है। आठ दस आर्टिस्ट इकट्ठे होते हैं और पढ़े

बहुमुखी प्रतिभा के धनी बेडेकर का किया गया सम्मान

Last Updated:  Monday, June 3, 2019  10:10 am

इंदौर: हिंदी और मराठी भाषा पर समान पकड़ रखने वाले कवि, साहित्यकार, पत्रकार, चित्रकार और सुलेखन में सिद्धहस्त श्रीकृष्ण बेडेकर अन्य कई विधाओं को भी अपने में समेटे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के 75 वे वसंत में प्रवेश किया है। वे इंदौर प्रेस क्लब के भी सदस्य हैं। इस नाते प्रेस क्लब की ओर से उनका सम्मान समारोह रविवार की शाम आयोजित किया गया। पद्मश्री अभय छजलानी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ और पढ़े

रचनात्मक कार्यों से मिलती है ऊर्जा- भारद्वाज

Last Updated:  Sunday, June 2, 2019  9:18 am

इंदौर- हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है। अत: अपनी प्रतिभा को अच्छे गुरुओं के मार्गदर्शन में संवारें और उसे लगातार जारी रखें। रचनात्मकता एक तरह की इबादत है और यह ध्यान का माध्यम भी है। रचनात्मक कार्यों से हमें ऊर्जा मिलती है, वहीं समाज में हमारा सम्मान बढ़ता है। ये विचार म.प्र. वित्त निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने व्यक्त किये। वे इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला के समापन और पढ़े

तीन दिनी बाल नाट्य महोत्सव 7 जून से

Last Updated:  Saturday, June 1, 2019  8:18 am

इंदौर: संस्था मुक्त संवाद द्वारा तरुण मंच के सहयोग से आगामी 07 ,08, एवं 09 जून 2019 को हिन्दी व मराठी बाल नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 31 हिन्दी मराठी बाल नाटकों की प्रस्तुतियां 400 से भी अधिक बाल कलाकारों द्वारा दी जाएगी । हिन्दी व मराठी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता सचिन व उनकी धर्मपत्नी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर बाल नाट्य के समापन समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे । इस वर्ष के और पढ़े

उज्जैन में नवनिर्मित गुरुद्वारे का लोकार्पण 2 जून को

Last Updated:  Friday, May 31, 2019  3:57 pm

इंदौर: उज्जैन में शिप्रा तट के गुरुनानक घाट पर नवनिर्मित इमली साहब गुरुद्वारे का लोकार्पण और प्रथम पकाश पर्व का आयोजन रविवार 2 जून को किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के जरिये ये जानकारी गुरदीप सिंह भाटिया, बॉबी छाबड़ा, राजू भाटिया और अन्य उनके साथियों ने दी। उन्होंने बताया कि लोकार्पण समारोह में भाग लेने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गोविंदसिंह लोंगोवाल अमृतसर से आ रहे हैं। इसके अलावा अकाल तख्त के ज्ञानी हरप्रीतसिंह, केशवगढ़ और पढ़े

चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास

Last Updated:  Wednesday, May 15, 2019  5:59 am

इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर लहरियों से अच्छा जरिया भला और क्या हो सकता है। शास्त्रीय संगीत के प्रचार- प्रसार के लिए काम कर रही संस्था पंचम निषाद ने अपनी मासिक श्रृंखला स्वरप्रवाह के तहत मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शास्त्रीय गायन की महफ़िल सजाई। इस महफ़िल की खासियत ये थी कि गाने- बजाने से लेकर संयोजन करने वाली भी महिलाएं थी। 40 पर उछाले मार रहे और पढ़े