Category Archives: धर्म-समाज

होली पर मनोहारी स्वरूप में नजर आए प्रभु वैंकटेश

Last Updated:  Thursday, March 9, 2023  4:29 pm

भक्तों ने मंदिर परिसर में रंग – गुलाल उड़ाकर खेली होली। इंदौर : श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में होली के पावन पर्व पर प्रभु वैंकटेश ने रजत पिचकारी ओर रंगबिरंगी गुलाल का थाल हाथ में लेकर मनोहारी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर ‘श्री वेंकटरमणा गोविंदा श्री निवासा गोविंदा’ नाम जप प्रभात फेरी देवस्थान में निकाली गई।बाद में भक्तों ने प्रभु वैंकटेश की पूजा – अर्चना कराकर रंग गुलाल और टेसू के फूल से निर्मित केशरिया और पढ़े

हिमाचल प्रदेश में मंदिर परिसर स्थित सराय में हुआ था निकाह

Last Updated:  Wednesday, March 8, 2023  4:30 pm

विहिप, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने दिया स्पष्टीकरण। शिमला : विहिप के प्रांत अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश लेखराज राणा ने रामपुर बुशहर के सत्यनारायण मंदिर में मुस्लिम लड़की और मुस्लिम लड़के के निकाह को लेकर स्पष्टीकरण दिया है।उनका कहना है कि उक्त मंदिर ट्रस्ट विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित अवश्य है पर मंदिर का प्रबंधन स्थानीय समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा किया जाता है। स्थानीय समाज द्वारा विवाह व अन्य धार्मिक – सामाजिक कार्यों के आयोजन के लिए मंदिर से लगी और पढ़े

गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष पर 11 हजार वाहनों के साथ निकलेगी भव्य भगवा यात्रा

Last Updated:  Tuesday, March 7, 2023  7:29 pm

8000 हजार टू व्हीलर एवं 3000 हजार फोर व्हीलर वाहन होंगे यात्रा में शामिल। महिलाओं व कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर जारी, 7 हजार से अधिक पंजीयन हुए, 11 हजार का है लक्ष्य। इन्दौर : संस्था पुरूषार्थ हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर पर अनूठी भगवा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा में 11 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन 700 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर किया जा रहा है। इस अनूठी भगवा यात्रा में शामिल होने और पढ़े

शाही परंपरा के साथ हुआ सरकारी होली का दहन

Last Updated:  Tuesday,   12:57 am

इंदौर : होली कब मनाई जाए, इसे लेकर चल रहे विरोधाभासों के बीच कई ज्योतिषाचार्यों और धर्मगुरुओं के आह्वान पर होलिका दहन का पर्व इंदौर में कई स्थानों पर सोमवार को ही मना लिया गया। होलकर रियासत काल से चली आ रही सैकड़ों साल पुरानी शाही होलिका दहन की परंपरा भी सोमवार को मनाई गई। राजपरिवार के सदस्यों ने किया होली का पूजन। ऐतिहासिक राजवाड़ा के ठीक सामने परंपरागत शाही याने सरकारी होली सजाई गई। होलकर राजपरिवार के सदस्य रिचर्ड और पढ़े

7 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा साई महोत्सव

Last Updated:  Monday, March 6, 2023  12:04 pm

28 मार्च तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेंगी प्रभात फेरियां। 30 मार्च को बड़ा गणपति से निकलेगी भव्य साई पालकी यात्रा। इंदौर : श्री केंद्रीय साई सेवा समिति धार्मिक एवम मानव सेवा ट्रस्ट, इंदौर द्वारा श्री साई बाबा रामनवमी महोत्सव 7 मार्च से 30 मार्च 2023 तक मनाया जाएगा। इसके तहत प्रभात फेरियां, भजन – कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर साई बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकलेगी जो विभिन्न और पढ़े

समाजसेवी रीता मित्रा ने पेश की अनुकरणीय मिसाल

Last Updated:  Saturday, March 4, 2023  9:03 pm

शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए किए भेंट। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को सौंपा उक्त राशि का चेक। इंदौर: सेवा भारती से जुड़ी कार्यकर्ता और असीम सेवा नारायण संस्था की अध्यक्ष रीता मित्रा ने शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। बीमा नगर निवासी श्रीमती मित्रा ने उक्त राशि का चेक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, इंदौर के कर्नल केएस सिरोही को भेंट किया। और पढ़े

छह मार्च को निकलेगी ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा

Last Updated:  Saturday,   6:11 pm

इंदौर : भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में धर्म जागृति संघ द्वारा सशक्त नारी, सशक्त भारत के संकल्प के साथ इस वर्ष भी ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा 06 मार्च 2023 सोमवार को निकाली जाएगी। यात्रा शाम 07 बजे बडा गणपति मंदिर से प्रारम्भ होकर राजवाडा पर माता अहिल्या प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।आयोजकों ने बताया कि ब्रज की लठ्ठ मार होली फाग यात्रा का यह 14 वा वर्ष है। ये रहेंगे यात्रा के आकर्षण। यात्रा का और पढ़े

75 वे उर्स पर हजरत गैबशाह वली की दरगाह पर पेश की गई चादर शरीफ

Last Updated:  Thursday, March 2, 2023  9:22 pm

पिंजारा बाखल से निकाला गया चादर शरीफ का जुलूस। सूफी संत देश में एकता की मिसाल: मंज़ूर बेग । इंदौर : मुस्लिम समाज द्वारा हज़रत ग़ैबशाह वली के 75वें उर्स की परम्परागत चादर शरीफ का जुलूस पिंजारा बाखल से एकता व भाईचारे के पैग़ाम के साथ निकाला गया। आशिकाने ग़ैबशाह वली कमेटी के संयोजक नूर हुसैन ने बताया चादर शरीफ पिंजारा बाखल से निकली। पिछले 58 साल से यहां से चादर निकालने की परंपरा रही है। अजमेर के खादिम सैयद और पढ़े

वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया फाग उत्सव

Last Updated:  Thursday,   8:31 pm

रंगबिरंगी गुलाल,टेसू के कलर गुलाब जल व इत्र की होली से महका प्रभु वेंकटश का दरबार। इंदौर : गुलाल,गुलाब जल केवड़ा टेसू के फूलों के रंग व केशरिया रंग की बौछार, इत्र की महक और लगभग 800 किलो गुलाब,सेवंती,गेंदा, मोगरा,जूही के फूलों की बारिशबुधवार को श्री लक्ष्मी वेंकटश देवस्थान छत्रीबाग में फाग उत्सव के दौरान की गई। रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलाशासन में आयोजित इस फाग उत्सव में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भोपूजी और पढ़े

श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनेगा फाग उत्सव

Last Updated:  Wednesday, March 1, 2023  3:43 pm

उड़ेगा रंगबिरंगी गुलाल ओर टेसू के फूलों का रंग। इन्दोर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में बुधवार 1 मार्च को अनंत श्रीविभूषित श्रीमदजगदगुरु रामानुजचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगल सान्निध्य में रंगारंग फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया देवस्थान में फाग महोत्सव रात 8.30 बजे से प्रारम्भ होगा।फाग की शुरुआत मस्त ड्रायफ्रूट से निर्मित ठंडाई के साथ होगी। मंदिर में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं का इत्र लगाकर स्वागत किया जाएगा। और पढ़े