Category Archives: धर्म-समाज

वेदों को स्कूल -कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए

Last Updated:  Sunday, December 18, 2022  3:47 pm

इंदौर : आज हम जिस योग, वास्तु, ज्योतिष पर्यावरण एवं अन्य मुद्दों पर नवाचार कर रहे हैं, वे सब हजारों वर्ष पहले ही हमारे वेदों में समाहित हैं। हमारे चारों वेद जीवन जीने की कला सिखाते हैं। दुनिया का ऐसा कोई भी विषय नहीं है, जिसका उल्लेख वेदों में नहीं किया गया हो। वेद भारतीय धर्म एवं संस्कृति के प्राण तत्व हैं। इनमें ज्ञान का अथाह भंडार भरा हुआ है। वेदों के ज्ञान से ही मानव स्वयं को महामानव के और पढ़े

सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित भागवत कथा का समापन

Last Updated:  Sunday,   3:26 pm

नतमस्तक हो मंत्री तुलसी सिलावट ने माना जनता का आभार। हज़ारों भक्तों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी। इंदौर : साँवेर विधानसभा में आने वाली सिंगापुर टाउनशिप में श्रीमद् भागवत कथा का समापन शनिवार को हुआ। विराट जन सेवा समिति व मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा आयोजित कथा में प्रतिदिन हजारों लोगों ने ज्ञान भक्ति के सागर में डुबकी लगाई। भाजपा नेता चिंटू सिलावट ने बताया कि संभवतः सिंगापुर टाउनशिप में यह पहली भागवत कथा हुई जिसमें हजारों की तादाद में भक्त और पढ़े

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए वेदों का आश्रय लेना होगा – स्वामी वासुदेवाचार्य

Last Updated:  Friday, December 16, 2022  10:48 pm

राजमोहल्ला स्थित वैष्णव विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय अ.भा वेद महोत्सव का शुभारंभ। मनोरथ पूर्ति यज्ञ एवं चारों वेदों सहित दुर्लभ यज्ञ पात्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इंदौर : वेदों और ऋषियों की परम्परा से ही देश समृद्ध और संगठित होगा। समूचे विश्व को शांति और सदभाव जैसे रास्ते पर आगे बढ़ाने की जरूरत है, जो शास्त्रों में वर्णित ज्ञान और वेदों के बताए रास्ते पर चलकर ही पूरी होगी। विश्व में मानवता की स्थिति गिरावट की ओर बढ़ और पढ़े

स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा रणजीत हनुमान

Last Updated:  Friday,   7:26 pm

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने की प्रभात फेरी की अगुआई। बाबा रणजीत के जयघोष से गूंजा इंदौर का पश्चिम क्षेत्र। इंदौर : शहर के पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लाखों भक्तों का जमावड़ा सड़कों पर नजर आया। ये भक्तगण बाबा रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में शामिल होने के साथ उनकी एक झलक पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। मार्ग में जगह-जगह मंच सजे थे जहां से बाबा रणजीत हनुमान के रथ पर पुष्प वर्षा और पढ़े

51 हजार दीपकों से जगमगाया रणजीत हनुमान मंदिर का परिसर

Last Updated:  Thursday, December 15, 2022  7:33 pm

भजनों के भक्तिरस में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु। इंदौर : कीर्तन की है रात, रणजीत बाबा आज थारे आनो है..ऐसे ही अन्य कई बाबा रणजीत के भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहें। शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन रणजीत हनुमान महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को मंदिर परिसर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा रहा था, वहीं दूसरी ओर भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से भक्त और पढ़े

महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इंदौर से भी बेहतर बनाएं

Last Updated:  Thursday,   7:18 pm

मन्दिर में वीआईपी के कारण दर्शन बाधित न हो, लेजर शो आकर्षक बनाया जाए। महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश। उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। इसी के साथ उन्होंने मन्दिर एवं श्री महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से और पढ़े

मां में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है – प्रभारी मंत्री मिश्रा

Last Updated:  Thursday,   3:39 am

इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि माँ में ब्रम्हा, विष्णु और महेश का वास होता है। माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।उनकी सेवा हमारा परम धर्म है। डॉ. मिश्रा सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित विशाल श्रीमद भागवत कथा में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तथा मुख्य आयोजक तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद थे। यह श्रीमद् भागवत और पढ़े

ध्वजा पूजन के साथ रणजीत हनुमान मंदिर में हुई चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत

Last Updated:  Wednesday, December 14, 2022  8:16 pm

रणजीत बाबा से की जिले में सुख-शांति के लिए प्रार्थना। इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार से चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर में विधि-विधान से ध्वजा पूजन किया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि मंगलवार से चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर में ध्वज पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ध्वज पूजन के लिए और पढ़े

खजराना गणेश को लगेगा तिल- गुड के सवा लाख लड्डुओं का भोग

Last Updated:  Wednesday,   6:04 pm

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव  में 10 जनवरी को सवा लाख तिल गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 10 जनवरी को सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टी इलैया राजा, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त प्रतिभा पाल व प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भगवान गणेशजी को भोग लगाकर किया जाएगा। इस अवसर पर भक्त मंडल की ओर से सवा लाख तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग भी लगाया और पढ़े

वेद महोत्सव की तैयारियां जोर -शोर से जारी

Last Updated:  Wednesday,   12:31 pm

वेद महोत्सव के लिए पांडाल एवं यज्ञशाला का निर्माण प्रारंभ। नेपाल से पच्चीस  हजार रूद्राक्ष आए। इंदौर : राजमोहल्ला स्थित वैष्णव विद्यालय परिसर में 16 से 18 दिसम्बर तक होने वाले अ.भा. वेद महोत्सव के लिए लगभग 20 हजार वर्गफीट मैदान में पांडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। महोत्सव में आने वाले प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भेंट करने के लिए 25 हजार अभिमंत्रित रक्षासूत्र एवं इतने ही रूद्राक्ष नेपाल से इंदौर पहुंच गए हैं। महोत्सव के साथ और पढ़े