व्यापारियों की नाराजगी के बाद पुनः खोला गया राजवाड़ा की ओर जानेवाला मार्ग
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है। बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने यशवंत रोड चौराहे से राजवाड़ा की ओर वाहनों का जाना बंद कर दिया। इससे जवाहर मार्ग पर वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे, वहीं यशवंत रोड क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि राजवाड़ा की ओर ट्रैफिक बंद करने से उनके कारोबार पर असर पड़ और पढ़े










