45 वर्ष से अधिक आयु के मंडी व्यापारी और कर्मचारियों का टीकाकरण 1 अप्रैल से।
इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण गुरूवार एक अप्रैल से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस चरण में ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 45 वर्ष या उससे अधिक है, उनको कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। इंदौर जिले में इस वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराया जा सकें इस उद्देश्य से कलेक्टर मनीष सिंह मंगलवार सुबह चोइथराम एवं छावनी अनाज मण्डी पहुंचे। यहां उन्होंने 45 और पढ़े











