समर्थन मूल्य पर 22 मार्च से शुरू होगी चना खरीदी, इंदौर जिले में बनाए गए 8 खरीदी केंद्र
इंदौर : राज्य शासन की कृषक हितैषी एवं महत्वाकांक्षी योजना प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों का उपार्जन अब 22 मार्च 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिले में आठ खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। पहले यह खरीदी 15 मार्च शुरू होने वाली थी।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास एस.एस. राजपूत ने बताया कि जिले में आठ उपार्जन केन्द्रों सेवा सहकारी संस्था पिवडाय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति और पढ़े











