Category Archives: राजनीति

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र

Last Updated:  Saturday, July 2, 2022  10:03 am

शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखने के संकल्प के संकल्प के साथ स्थानीय नेताओं ने किया पौधरोपण । इंदौर : प्रदेश भाजपा के आह्वान पर ग्रीन संकल्प अभियान के तहत राजीव गांधी चौराहा स्थित शिव मंदिर पर भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद प्रत्याशियों ने एक साथ पौधारोपण किया। उन्होंने शहर को स्वच्छ और हरा – भरा रखने के साथ क्षेत्र के विकास का संकल्प भी लिया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल जुड़े। भोपाल के टीटी नगर और पढ़े

शुक्ला का सवाल, बीजेपी पार्षदों ने क्यों किया था निगम का बहिष्कार..?

Last Updated:  Saturday,   9:56 am

ऐसा क्या हुआ था कि कैलाशजी को कहना पड़ा था कि मैं निगम की तरफ पैर करके भी नहीं सोता हूं – शुक्ला। इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सवाल किया है कि वे शहर को बताएं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जो उनके समर्थक 17 पार्षदों ने इंदौर नगर निगम का बहिष्कार कर दिया था ? यह पार्षद निगम की बैठक, कार्यक्रम और निगम के कार्यालय में क्यो नहीं जाते और पढ़े

मेरे महापौर रहते इंदौर को मिला श्रेष्ठ रहने लायक शहर का तमगा – मोघे

Last Updated:  Saturday,   9:46 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में पूर्व की बीजेपी निगम परिषदों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के साथ शहर के विकास में कई नए आयाम भी जोड़े गए। श्री मोघे ने कहा कि सुंदर, सक्षम और रहने लायक इंदौर बनाने का प्रयास उन्होंने अपने कार्यकाल में किया। सड़क, पुल, नर्मदा पेयजल, पर्यावरण, भूजल स्तर और पढ़े

वरिष्ठ बीजेपी नेता सत्तन और शेखावत ने शुक्ला को दिया विजयश्री का आशीर्वाद

Last Updated:  Friday, July 1, 2022  3:21 pm

इंदौर : शनिवार को कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रकवि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के निवास पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां सत्तन जी के साथ मौजूद पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत ने भी संजय शुक्ला को विजयश्री का आशीर्वाद देने के साथ उपहार स्वरूप भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा भी भेंट की । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे । क्षेत्र के रहवासियों ने भी संजय शुक्ला का और पढ़े

उदयपुर की घटना पर चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस बहा रही घड़ियाली आंसू – बीजेपी

Last Updated:  Friday,   3:40 am

इंदौर : बीजेपी के नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी, विधायक रमेश मेंदोला, चुनाव संचालक मधु वर्मा, सह संचालक प्रमोद टण्डन और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संयुक्त बयान में कहा कि राजबाड़े पर मां अहिल्या प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के नेताओं ने मगरमच्छ के आंसू बहाए हैं। उदयपूर में जिस प्रकार राजस्थान की कांग्रेसी सरकार की तुष्टिकरण की मानसिकता के चलते निर्दोष कन्हैया की बर्बर हत्या की गई है, गुरुवार को इंदौर में जिस प्रकार चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस और पढ़े

उदयपुर का बर्बर हत्याकांड कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का परिणाम – भार्गव

Last Updated:  Friday,   3:28 am

इंदौर : भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया और पार्षद पद के प्रत्याशियों की उपस्थित में क्षेत्र-5 में संघन जनसंपर्क किया। उदयपुर की घटना कांग्रेस के तुष्टिकरण का परिणाम। इस अवसर पर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपूर में कन्हैया हत्याकांड ने साबित किया है कि कांग्रेस ने वर्षो तक तुष्टीकरण की राजनीति की। उसके फलस्वरूप तालिबानी मानसिकता मजबूत हुई है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और पढ़े

हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला

Last Updated:  Thursday, June 30, 2022  8:46 pm

नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी। इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि वे जीतने के बाद इंदौर के हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलेंगे । इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । नागरिकों को अपनी शिकायत करने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा बल्कि निगम खुद उनके वार्ड में शिकायत का समाधान करेगा । शुक्ला ने जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और पढ़े

कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद

Last Updated:  Thursday,   8:42 pm

इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को जारी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयालक्ष्मी साधौ और जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कोरोना से दिवंगतों के परिवारों को देंगे आर्थिक मदद। इस मौके पर दृष्टिपत्र के प्रमुख बिंदु पत्रकारों के साथ साझा करते हुए कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने ऐलान किया कि और पढ़े

बीजेपी की निगम परिषद ने बनाई स्वच्छ और विकसित शहर के बतौर इंदौर की पहचान – मालिनी गौड़

Last Updated:  Thursday,   6:31 pm

इंदौर : पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीजेपी ने इंदौर की विकसित छवि देश के समक्ष पेश की है। आज विदेशों में भी इंदौर की पहचान सबसे स्वच्छ शहरों में होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे महापौर कार्यकाल में बीजेपी की निगम परिषद ने कई विकास कार्य किए। मालिनी गौड़ ने कहा कि पिछली परिषद के कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिववराजसिंह चौहान द्वारा चुनावी संकल्प पत्र और पढ़े

वार्ड 66 में बीजेपी प्रत्याशी कंचन गिदवानी का प्रभावी जनसंपर्क

Last Updated:  Thursday,   4:42 pm

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 66 में भाजपा की प्रत्याशी कंचन गिदवानी का जनसंपर्क जोर शोर से जारी है। धोबी घाट कर्बला मैदान से राजा बाग़ कॉलोनी, बारामत्था, गोपाल बाग़ क्षेत्र में श्रीमती गिदवानी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के गार्डन के चहूंमुखी विकास के लिए श्रीमती गिदवानी का आभार व्यक्त किया। बीजेपी प्रत्याशी कंचन गिदवानी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर और पढ़े