प्रदेशभर में बीजेपी ने मण्डल स्तर पर किया बैठकों का आयोजन, वक्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर के 28 मंडलों सहित प्रदेश के 1070 मंडलों में एक ही दिन में एक ही समय पर मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न हुई। मंडल बैठक में तीन सत्र हुए, जिसमें अलग-अलग प्रमुख विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखें।उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत, अतिथि परिचय के बाद दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश संगठन द्वारा तय राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन मंडल पदाधिकारी ने किया। और पढ़े











