Category Archives: राजनीति

कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सिंधिया की वजह से बीजेपी को होगा नुकसान- लक्ष्मण सिंह

Last Updated:  Tuesday, July 27, 2021  9:19 pm

इंदौर : प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। 2023 का चुनाव कांग्रेस उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगी और जीतेगी। ये बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मणसिंह ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। संगठन को कर रहें मजबूत। लक्ष्मण सिंह का कहना था कि कमलनाथ की वरीयता को देखते हुए पार्टी का शीर्ष और पढ़े

अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक विजयवर्गीय, लोगों से संवाद कर लिया समस्याओं का जायजा

Last Updated:  Monday, July 26, 2021  6:34 pm

इंदौर : कोरोना काल में शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसमें कई लोगों की जानें गई । लोगों के सामने कई नई समस्याएं भी आ खड़ी हुई। ऐसे में लोगों की समस्या से रुबरु होकर उनका निराकरण करने के लिए विधायक आकाश विजयवर्गीय अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने निकले हैं। वे क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों से संवाद स्थापित करते हुए सामने आई समस्याओं को तुरंत हल करने का आश्वासन दे रहे हैं। रविवार को विधायक आकाश विजयवर्गीय सबसे और पढ़े

नेमा को बुरहानपुर व सिलावट को नेपानगर का दायित्व

Last Updated:  Sunday, July 25, 2021  11:25 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रस्तावित उप चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ कार्य योजना तैयार की गई। खंडवा लोकसभा और पढ़े

नगर व ग्रामीण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Last Updated:  Sunday,   11:14 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के आखरी रविवार को किसी महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन के बीच मन की बात करते हैं।रविवार को जुलाई माह का आखरी रविवार होने के कारण प्रधानमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण विषय के साथ “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसे नगर के सभी मंडलों में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव सुना गया। जिला ग्रामीण के बूथों पर भी मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की और पढ़े

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सत्ता और संगठन की बनाई गई समन्वित टीमें

Last Updated:  Sunday,   11:11 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से दायित्व तय किए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।खण्डवा लोकसभा क्षेत्र का विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, खण्डवा जिले में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, देवास जिले और पढ़े

पटवारी के बयान पर सोनकर का पलटवार ‘कमलनाथ का राजनीतिक अनुभव खजूर के पेड़ जैसा’

Last Updated:  Saturday, July 24, 2021  12:34 am

इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर की गई हल्के स्तर की बयानबाजी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि असंसदीय भाषा का प्रयोग कांग्रेस के नेताओं की संस्कृति बन गया है । प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना कांग्रेसी नेताओं की फितरत बन गई है। जीतू पटवारी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी के लिए जिन शब्दों का और पढ़े

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत

Last Updated:  Thursday, July 22, 2021  8:02 pm

इंदौर : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद प्रथम बार इंदौर विमानतल आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी करते हुए स्वागत किया।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त होने और शपथ लेने के पश्चात प्रथम बार श्री गहलोत कर्नाटक से इंदौर पधारे।विमानतल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु और पढ़े

महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी

Last Updated:  Thursday,   7:58 pm

इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बेरोजगारी के चलते युवा खुदकुशी कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। लोगों के हजारों के बिल आ रहे हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आनेवाले समय में कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।ये बात पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में और पढ़े

प्रदेश महामंत्री से मोघे ने की मुलाकात, खंडवा लोकसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी को फिर मिली हवा…!

Last Updated:  Tuesday, July 20, 2021  7:03 pm

इंदौर : खंडवा के सांसद नंदू भैया के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे का नाम इस सीट से संभावित उम्मीदवार के रूप में लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मोघे खुद भी इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। मंगलवार को प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी के साथ बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से उनकी मुलाकात ने खंडवा से उनके चुनाव लड़ने और पढ़े

नेता व मंत्रियों के साथ राज्यपाल से भी मिले मोघे, विभिन्न विषयों पर की अनौपचारिक चर्चा

Last Updated:  Tuesday,   6:48 pm

इंदौर : भोपाल प्रवास पर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने विभिन नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से सौजन्य मुलाकात कर सरकार व संगठन से जुड़े मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल से भी की सौजन्य भेंट। पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने राजभवन पहुंचकर मप्र के नवागत राज्यपाल मन्गुभाई पटेल से भी सौजन्य भेंट की। बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी और पढ़े