Category Archives: राजनीति

आगर में बम्पर वोटिंग, 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Last Updated:  Tuesday, November 3, 2020  5:58 pm

भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर अधिकांश सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 28 सीटों पर औसत 57.09 फीसदी मतदान हो चुका था। सर्वाधिक 80.49 फीसदी मतदान आगर में दर्ज हुआ है वहीं सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 35.23 फीसदी दर्ज किया गया। छुटपुट घटनाओं को लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। और पढ़े

उपचुनाव में मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह, दोपहर तक औसत 45 फीसदी हुआ मतदान

Last Updated:  Tuesday,   3:42 pm

भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर अधिकांश सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 28 सीटों पर औसत 42 फीसदी मतदान हो चुका था। वहीं सूत्रों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक औसत 45.86 फीसदी मतदान हुआ है। सर्वाधिक 57. 37 फीसदी मतदान ब्यावरा में हुआ वहीं सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में और पढ़े

मप्र में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान को लेकर देखा जा रहा उत्साह

Last Updated:  Tuesday,   1:45 pm

भोपाल : मप्र में 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक औसत 26.87 फीसदी मतदान हो चुका था। कुछ स्थानों पर बीजेपी- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प के समाचार भी मिले हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी 28 सीटों पर और पढ़े

चुनाव प्रचार में शिवराज ने झोंकी ताकत, की सर्वाधिक जनसभाएं, कमलनाथ भी नहीं रहे पीछे

Last Updated:  Monday, November 2, 2020  10:18 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार 3 नवम्बर को मतदान होने जा रहा है। इसके चलते रविवार शाम 6:00 बजे के बाद सभी 28 सीटों की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। दोनों दलों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी ने 274 जनसभाएं, रैली और रोड शो और पढ़े

सांवेर में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतदान के पुख्ता इंतजाम, मतदाताओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

Last Updated:  Monday,   10:11 pm

इंदौर : सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को मतदान सामग्री का वितरण नेहरू स्टेडियम से किया गया। कुल 380 मतदान दलों को ईवीएम, वीवीपेट,अमिट स्याही और अन्य मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान दल अपने- अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच भी गए हैं।सामान्य प्रेक्षक रूपवन्त सिंह मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ओर भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट सहित कुल 13 प्रत्याशी और पढ़े

मातृशक्ति का अपमान करनेवाले अहंकारी कमलनाथ को जनता सबक सिखाए- सिलावट

Last Updated:  Monday,   12:46 pm

इंदौर : साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तलावली चांदा के स्वामी विवेकानंद नगर अंसल टाउनशिप व अन्य आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों ने तुलसीराम सिलावट का हार-फूल, दुपट्टे, पगड़ी व साफ़ा बांधकर जोरदार स्वागत किया। बालिकाओं ने आरती उतारी और बुजुगों ने सिलावट को भारी मतों से चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया।इस मौके पर तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कांग्रेस व कमलनाथ ने प्रदेश की और पढ़े

सांवेर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने की मतदान की पुख्ता तैयारी, मतदान केंद्रों पर जुटाई गई है तमाम सुविधाएं

Last Updated:  Monday,   12:42 pm

इंदौर : प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। अब मतदान की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए के लिए जिला प्रशासन ने सांवेर में सभी 380 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया है। इन आदर्श मतदान केंद्रों में मतदाताओं को पूरी सुविधा दी जा रही है। कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन ने मतदाताओं का पूरा ख्याल और पढ़े

सांवेर से बीएसपी प्रत्याशी ने किया अपनी जीत का दावा

Last Updated:  Sunday, November 1, 2020  5:53 pm

इंदौर : सांवेर के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा बीएसपी के विक्रमसिंह गेहलोद भी चुनाव मैदान में हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने पत्रकार वार्ता के जरिए अपनी बात रखी। श्री गेहलोद ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई की मीडिया में केवल बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही कवरेज दी गई। सांवेर में नहीं हुआ कोई विकास। बीएसपी प्रत्याशी गेहलोद के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस ने सांवेर में कोई विकास के कार्य नहीं और पढ़े

सिंघार पर मालू का पलटवार, दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर बताया था सिंघार ने…!

Last Updated:  Sunday,   3:24 pm

इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कहा किउमंग सिंघार के सिंधिया पर लगाए गए आरोप को लेकर पलटवार किया है। मालू के अनुसार सिंघार ने कभी कहा था कि दिग्विजयसिंह ब्लेक मेलर हैं। अवैध रेत,अवैध शराब का कारोबार करवाते हैं सरकार को अस्थिर कर रहें हैं,उन्होंने अपनी नेता सोनिया गाँधी को चिट्ठी भी लिखी थी और दिग्विजय को काँग्रेस से निकालने तक की माँग की थी। अब कह रहें हैं कि मुझे खरीदा जा रहा था, और पढ़े

दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिराजी को किया नमन, सरदार पटेल को भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Saturday, October 31, 2020  10:24 pm

इंदौर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने उनके द्वारा देश की उन्नति व प्रगति के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली। दिग्विजय सिंह, विवेक तनखा ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,राज्यसभा सांसद विवेक तनखा अखिल भारतीय कांग्रेस और पढ़े