Category Archives: राजनीति

चीन समर्थक बताकर बीजेपी ने फूंके कमलनाथ के पुतले

Last Updated:  Monday, June 29, 2020  6:35 am

इंदौर : भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर रविवार को इंदौर में पूर्व केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले दहन किए गए। 28 मंडलों में फूंके कमलनाथ के पुतले। पूर्व की यूपीए सरकार में केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री रहते कमलनाथ ने आयात शुल्क में कमीं कर चीन को लाभ पहुंचाया। इसका खुलासा होने पर बीजेपी ने पूरे प्रदेश के साथ इंदौर नगर के 28 मंडलों के 28 स्थानों पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश और पढ़े

बागी तेवर अपनाए शेखावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें..!

Last Updated:  Sunday, June 28, 2020  4:32 pm

भोपाल : बदनावर की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय के दखल से नाराज भंवर सिंह शेखावत की मुश्किलें, विजयवर्गीय को निशाने पर लेने से बढ़ गई हैं। बीजेपी का प्रदेश संगठन कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में आगे आया है। संगठन ने सौंपी है विजयवर्गीय को जिम्मेदारी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि कैलाश जी को संगठन ने उपचुनाव तैयारी की जिम्मेदारी दी है। मालवा की सभी 5 सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय को फोकस करने को और पढ़े

लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास था आपातकाल- हिंदुजा

Last Updated:  Saturday, June 27, 2020  5:45 pm

इंदौर : सामाजिक समरसता विभाग इंदौर संयोजक ईश्वर हिंदुजा ने शनिवार को बीजेपी कार्यालय से फेसबुक लाइव रहकर “आपातकाल और आज का युवा” विषय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आपातकाल से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और तत्कालीन वस्तुस्थिति से अवगत कराया। श्री हिंदुजा ने कहा कि 25 मार्च 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया था।श्री हिंदुजा ने बताया कि 21 मार्च 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ। आपातकाल के दौरान और पढ़े

बीजेपी महिला मोर्चा ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेसी विधायक पटवारी और भार्गव की गिरफ्तारी की मांग की

Last Updated:  Saturday,   5:39 pm

इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय सदस्य अंजू माखीजा एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे के नेतृत्व में महिला मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल आईजी विवेक शर्मा से मिला। महिला मोर्चा ने आईजी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक जीतू पटवारी और विदिशा के विधायक शशांक भार्गव पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।मोर्चा नेत्रियों का कहना था कि बेटियों व केन्द्रीय महिला मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पढ़े

महिला विरोधी रही है कांग्रेस की मानसिकता- बीजेपी महिला मोर्चा

Last Updated:  Saturday,   7:56 am

इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय सदस्य अंजू माखीजा और महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि जिस तरह कांग्रेस के नेता लगातार बेटियों व मातृशक्ति के लिये अपमानजनक बाते कह रहे हैं, वह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन्द्र सरकार पर पुत्र पैदा करने के चक्कर में पांच पुत्री पैदा करने का ट्वीट किया जो और पढ़े

चीन को लेकर बीजेपी- कांग्रेस में वार- पलटवार

Last Updated:  Saturday,   7:47 am

इंदौर : मप्र की 24 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में होनेवाले उपचुनाव में चीन भी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। बीजेपी, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ उनके संबंधों को लेकर हमलावर हो गई है। उधर जवाबी हमले में कांग्रेस, पीएम मोदी और सीएम शिवराज की चीन यात्राओं का स्मरण करा रही है। कमलनाथ ने चीनी एजेंट की तरह काम किया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पढ़े

चौराहों पर चेकिंग बंद करें पुलिस, धर्मस्थलों को चरणबद्ध ढंग से खोलें- मोघे

Last Updated:  Friday, June 26, 2020  4:00 am

इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि शहर में चाय नाश्ते की दुकानों को सुबह 6 से 10 के बजाए सुबह 7 से 12 बजे तक खोला जाना चाहिए। क्योंकि यही समय लोगों के चाय नाश्ते का होता है। 8 बजे तक चाय नाश्ते के लिए लोग नहीं आते हैं। प्रमुख धर्मस्थलों को चरणबद्ध ढंग से खोले प्रशासन। श्री मोघे ने जिला प्रशासन को सुझाव दिया और पढ़े

सांसद लालवानी ने मीसाबंदियों का किया सम्मान

Last Updated:  Friday,   3:55 am

इंदौर : 25 जून का दिन भारत के संसदीय लोकतंत्र में काले दिन की तरह याद किया जाता है,जब 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था। सांसद शंकर लालवानी बरसों से आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों का सम्मान करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद लालवानी ने मीसाबंदी रहे जगत नारायण जोशी के घर जाकर उनका समान किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए प्रयासों के लिए उनका आभार माना। सांसद और पढ़े

जीतू पटवारी का बेटियों को लेकर किया ट्वीट विकृत मानसिकता का प्रतीक- शिवराज

Last Updated:  Wednesday, June 24, 2020  7:29 pm

भोपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी के ‘पुत्र के चक्कर में 5 पुत्रियां पैदा हो गई’ वाले ट्वीट पर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर पटवारी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री का चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी के ट्वीट को बेटियों का अपमान बताते हुए उन्हें घटिया नेता करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से जीतू पटवारी को पार्टी से निकालने और पढ़े

नियम, कानूनों की इज्जत नहीं करते कांग्रेसी- रणदिवे

Last Updated:  Wednesday,   3:21 pm

इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कांग्रेस नेताओं पर नियम- कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस की साइकिल यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसतरह कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक विनय बाकलीवाल और अन्य नेताओं ने साइकिल यात्रा के नाम पर भीड़ इकट्ठी कर कानून का मखौल उड़ाया, उससे लगता है कि कांग्रेस के नेताओं ने कानून की इज्जत करना बंद कर दिया है। लोक और पढ़े