Category Archives: राजनीति

शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद हुई तेज़..!

Last Updated:  Wednesday, June 24, 2020  9:53 am

भोपाल: राज्यसभा चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर मप्र में शिवराज मन्त्रिमण्डल के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप देने के लिए सीएम शिवराज सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में जुटे हैं। कुछ नामों को लेकर मतभेद हैं जिन्हें सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगले हफ्ते हो सकता है मन्त्रिमण्डल का विस्तार..? बुधवार को सीएम शिवराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से मंत्रिमंडल के और पढ़े

साइकिल यात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने किया पेट्रोल- डीजल की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का विरोध

Last Updated:  Wednesday,   9:05 am

इंदौर : बीते 10- 15 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी मध्यम वर्ग पर असहनीय बोझ डाल रही है। कोरोना की आड़ में अपने खाली खजाने को भरने के लिए शिवराज सरकार ने पेट्रोल- डीज़ल पर मनमाने टैक्स लगा दिए। रही – सही कसर तेल कंपनियां पूरी कर रहीं हैं। बीते 10 दिनों में ही दस रुपए प्रति लीटर की वृद्धि पेट्रोल- डीज़ल की दरों में हो गई है। मप्र में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल- और पढ़े

पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दिया था अपने प्राणों का बलिदान- विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday, June 23, 2020  6:04 pm

इंदौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजयनगर चौराहा स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 67 वी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ऐसे सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। और पढ़े

केंद्रीय मंत्री तोमर और जावड़ेकर को मालू ने भेंट किया रोग प्रतिरोधक काढ़ा

Last Updated:  Tuesday,   5:26 pm

इंदौर : संस्था “आनंद गोष्ठी” द्वारा वितरित किया जा रहा *रोग प्रतिरोधक काढ़ा* केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संस्था संरक्षक गोविंद मालू ने भेंट किया। विशेष पध्दति से निर्मित यह जड़ी- बूटी युक्त काढ़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी भेंट करने के लिए श्री तोमर एवं श्री जावड़ेकर को एक किट बनाकर सौपीं गई। काढ़े के 20 हजार पाउच वितरित किए। श्री मालू ने बताया कि लॉक डाउन से लेकर और पढ़े

राज्यसभा के चुनाव में मप्र से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट

Last Updated:  Friday, June 19, 2020  6:06 pm

भोपाल : मप्र से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 56 और सुमेर सिंह 55 प्रथम वरीयता के वोट पाकर विजयी हुए। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 57 प्रथम वरीयता के वोट पाकर निर्वाचित हुए। कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 36 प्रथम वरीयता के मत मिले। सपा के एक, बीएसपी के दो और 4 निर्दलीय विधायकों और पढ़े

पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत न झुकेगा और न पीछे हटेगा- राकेश सिंह

Last Updated:  Friday,   11:08 am

इंदौर : बीजेपी देशहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सभी की राय का सम्मान करती है, इसीलिए पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है ताकि ऐसे मुद्दों पर आम राय बन सकें। ये बात बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कही। वे शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भारत न झुकेगा, न पीछे हटेगा। लद्दाख में चीन की हरकत के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर सांसद राकेश सिंह ने और पढ़े

कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी, जमानत पर रिहा

Last Updated:  Sunday, June 14, 2020  1:40 pm

इंदौर : कांग्रेस के दो विधायक विशाल पटेल व संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने रविवार को सराफा थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इसके पूर्व वे राजवाड़ा गए और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी उनके साथ नहीं थे। सराफा थाने की प्रभारी अमृता सोलंकी ने थाने पर ही जमानत लेकर तीनों कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया। लगे हाथ उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी थमा और पढ़े

बिना अनुमति धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर

Last Updated:  Sunday,   4:38 am

इंदौर : राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष बिना अनुमति धरना देना कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया। सराफा थाने में कांग्रेस के तीनों विधायक और शहर अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सुदर्शन गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया था धरना। कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला ने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ दर्ज मामले में धाराएं बढाने और उनकी गिरफ्तारी की और पढ़े

वरिष्ठ नेता मोघे ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता लाने पर दिया जोर

Last Updated:  Saturday, June 13, 2020  5:25 pm

इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और किन सुधारों की जरूरत शहर को है..? इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर एवं सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भोपाल मे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 1 जून से इंदौर शहर अनलॉक हो गया था। अब भीड़ बढ़ रही है , शहर में भीड़ एकत्र ना हो इसके लिए उपाय किए जाना जरूरी है और पढ़े

जब कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा था, तब कहां थे कांग्रेसी- उमेश शर्मा

Last Updated:  Saturday,   5:22 pm

इंदौर : बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उमेश शर्मा के मुताबिक जनहितेषी नेता सुदर्शन गुप्ता के विरोध में जो लोग खड़े हैं उनसे इतनी सी बात कहनी है कि जब प्रदेश जल रहा था, जब आग पर काबू पाया जा सकता था,विस्फोट होने से रोका जा सकता था, जब आप की सरकार थी तब तो आप, बंगलों से बाहर नहीं निकले। कोरोना और पढ़े