Category Archives: राजनीति

प्रवासी मजदूरों को लेकर दिया सिंधिया का बयान गैर जिम्मेदाराना- कांग्रेस

Last Updated:  Tuesday, May 26, 2020  9:41 am

इंदौर : प्रदेश में सुशासन से चल रही कांग्रेस सरकार को अपने समर्थक विधायकों की मदद से गिराकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए ।जब से वह भाजपा में शामिल हुए हैं, पीएम नरेंद्र मोदी की चाटुकारिता का कोई भी अवसर नही छोड़ते फिर वह मानवीय संवेदना को ही तार तार क्यों न कर दे। यह आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे एवं संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया ने अपने सयुक्त बयान में ज्योतिरादित्य सिंधिया और पढ़े

बीजेपी में गुड्डू की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई- कैलाशजी

Last Updated:  Saturday, May 23, 2020  8:25 am

इन्दौर : बीजेपी को छोड़ पुनः कांग्रेस का दामन लगभग थाम चुके पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार गुड्डू की अपेक्षाएं ज्यादा थी। बीजेपी में गुड्डू को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला..! कैलाशजी ने माना कि बीजेपी में जो सम्मान प्रेमचंद गुड्डू चाहते थे, वो उन्हें नहीं मिला। उन्हें थोड़ा और धैर्य  रखना था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले गुड्डू  कांग्रेस छोड़ कर और पढ़े

‘नाथ’ पिता- पुत्र ने छिंदवाड़ा को भी कर दिया अनाथ..!

Last Updated:  Wednesday, May 20, 2020  1:15 pm

*गोविन्द मालू* खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने छिंदवाड़ा में नाथ पिता पुत्र की गुमशुदगी के पोस्टर को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है। श्री मालू ने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ अभी शासन की बागडोर नहीं सम्भाल रह,े वे जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें अपने दायित्व से विमुख नहीं होना चाहिए।वे कोई चमत्कारी पुरुष, अन्तर्यामी या भगवान नहीं हैं जो दूर बैठकर ही जनता का दुःख- दर्द समझ किसी चमत्कार से उसे दूर कर देंगे। जिस तरह और पढ़े

बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर प्रशासन शुरू करवाए काम, इससे रुकेगा मजदूरों का पलायन- मोघे

Last Updated:  Wednesday,   9:01 am

इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने जिला प्रशासन को कुछ सुझाव दिए हैं जिससे शहर सामान्य गतिविधियों की ओर अग्रसर हो सके। 1. बैंकों को टोल फ्री नंबर देकर प्रत्येक दिन 20 से 25 कस्टमर को बैंकिंग सुविधा प्रदान करना चाहिए। उद्योग तो चालू हो गए हैं किंतु बिना बैंकिंग के उन्हें परेशानी हो रही है। 2. प्रधानमंत्री मुफ्त राशन और पढ़े

छिंदवाड़ा में ‘नाथ’ पिता-पुत्र के लापता होने के लगे पोस्टर

Last Updated:  Tuesday, May 19, 2020  10:06 am

छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के जरिये सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साध रहे हैं।वहीं उनके अपने ही गृह जिले छिंदवाड़ा में उनके और उनके सांसद बेटे के लापता होने के पोस्टर नजर आ रहे हैं। ढूंढकर लाने पर 21हजार का इनाम। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी के पोस्टर बाजारों में चस्पा किए गए हैं। जिसमें उन्हें ढूंढ कर लाने वाले और पढ़े

बीजेपी नगर अध्यक्ष ने बायपास पर सेवा कार्यों का लिया जायजा, बच्चों के पैरों में पहनाई चप्पल..!

Last Updated:  Sunday, May 17, 2020  4:11 pm

इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, और कोरोना महामारी के इस संकट काल में जो संस्थाएं आम नागरिकों व प्रवासी मजदूर भाइयों की तन, मन, धन से सेवा कर रही हैं, उनकी हौंसला अफजाई की। श्री रणदिवे ने उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए उनको धन्यवाद दिया। श्री रणदिवे ने बायपास पर पहुंचकर सेवा कार्यों में लगे बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का मनोबल और पढ़े

बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने मण्डल अध्यक्षों से ली सेवा कार्यों की जानकारी

Last Updated:  Sunday,   11:17 am

इंदौर : कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों व वार्डों में जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट एवं सूखी राशन सामग्री वितरण लगातार किया जा रहा है। इन सभी सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे , पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा एवं आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अतुल बघेरवाल के साथ सभी मंडल अध्यक्षों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साझा की। चर्चा में सभी मंडल अध्यक्षों और पढ़े

रणदिवे और सोनकर ने ग्रहण किया बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष का पदभार

Last Updated:  Thursday, May 14, 2020  11:18 am

इंदौर : नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने गुरुवार को विधि विधान के साथ, पूजा पाठ कर वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। गोपी नेमा ने दी शुभकामनाएं। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव रणदिवे को शुभकामनाएं देते हुए निवर्तमान अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की एक व्यवस्था है। जिसके तहत अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करते हैं। सामूहिक निर्णय और सामूहिक नेतृत्व में कार्य और पढ़े

गौरव रणदिवे बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष, जिले की कमान राजेश सोनकर को..

Last Updated:  Sunday, May 10, 2020  9:04 am

इंदौर : लम्बे समय बाद बीजेपी संगठन ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। 24 जिलों में नियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। ज्यादातर जिलों में नए व युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर में नगर और ग्रामीण ताई- भाई ने आपस में बांट लिए हैं। विजयवर्गीय समर्थक गौरव रणदिवे को बनाया अध्यक्ष। कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक गौरव रणदिवे को इंदौर नगर बीजेपी की कमान सौंपी गई है। वे गोपी नेमा का स्थान लेंगे। और पढ़े

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी, हालत गम्भीर

Last Updated:  Saturday, May 9, 2020  10:21 am

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें रायपुर के श्री नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम श्री जोगी को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाश्ता करते समय पड़ा दिल का दौरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह नाश्ता करते वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जोगी को श्री नारायण अस्पताल और पढ़े