Category Archives: राजनीति

एग्जिट पोल में बीजेपी मप्र में प्रचंड बहुमत के साथ बना रही सरकार

Last Updated:  Thursday, November 30, 2023  8:58 pm

गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहना योजना। इंदौर : गुरुवार शाम विभिन्न न्यूज चैनलों ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल दिखाए। आजतक, इंडिया टीवी और न्यूज 24 के एग्जिट पोल मप्र में बीजेपी की भारी बहुमत से सरकार बनते दिखा रहे हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर के बावजूद कांग्रेस की सरकार फिर से बनने की बात आज तक का एग्जिट पोल कह रहा है। मप्र में बीजेपी को मिल रहा प्रचंड बहुमत। आजतक और पढ़े

तेलंगाना में बीजेपी दमखम से लड़ रही चुनाव

Last Updated:  Saturday, November 25, 2023  11:07 pm

जनता का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद : रणदिवे इंदौर : मप्र में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के कई बीजेपी नेताओं को तेलंगाना में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भेजा गया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। 28 नवंबर की शाम तक वहां चुनाव प्रचार जारी रहेगा। इंदौर से बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित कई नेता तेलंगाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। गौरव रणदिवे और पढ़े

तेलंगाना में प्रचार में जुटे इंदौर के बीजेपी नेता

Last Updated:  Thursday, November 23, 2023  4:28 pm

इंदौर : मप्र विधानसभा का चुनाव निपटते ही प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के नेता राजस्थान और तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंच गए। खासकर बीजेपी ने तो प्रदेश के 22 नेताओं की बकायदा सूची जारी की, जिन्हें तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। इनमें सात मंत्री, चार सांसद, तीन विधायक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, और पढ़े

दिव्यांगों ने भी विधानसभा निर्वाचन में निभाई अहम भूमिका

Last Updated:  Sunday, November 19, 2023  12:01 am

दृष्टिहीन बालिकाओं ने एक साथ आकर किया मतदान। दोनों हाथों से महरूम विवेक और देखने, बोलने में असमर्थ गुरदीप ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग। दिव्यांगों ने संभाली एक मतदान केंद्र की व्यवस्था। इंदौर : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए संपन्न हुए मतदान में दिव्यांगजन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी जीवटता से साबित किया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं। दृष्टिहीन बालिकाओं ने भी लोकतंत्र के महायज्ञ में निभाई भागीदारी। ग्रीन फील्ड स्कूल में बनाए और पढ़े

बीजेपी की होगी महाविजय,तीन दिसंबर को फिर मनेगी दीपावली

Last Updated:  Saturday, November 18, 2023  2:01 pm

लाडली बहनाओं और युवाओं की बंपर वोटिंग बीजेपी के अनुकूल। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया दावा। इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने दावा किया है कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया है, लाडली बहनाओं और युवाओं ने मतदान में सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग की है, उससे ये पता लगता है की उन्होंने बीजेपी के प्रति अपना विश्वास जताया है।चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इंदौर जिले और पढ़े

एकलव्य गौड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया प्रकरण

Last Updated:  Friday, November 17, 2023  11:21 pm

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की प्रत्याशी मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के सुपुत्र इंदौर BJP के नगर उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़ के विरूद्ध हरिजन उत्पीडन एवं मारपीट की धाराओं का मुक़दमा दर्ज क्रिया गया है। सिंधी कॉलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले में यह मामला दर्ज किया गया है। गौड़ व अन्य की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि एकलव्य और पढ़े

इंदौर जिले में शाम पांच बजे तक 66.67 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday,   6:39 pm

सांवेर और देपालपुर में 75 प्रतिशत से अधिक पड़े वोट। इंदौर : विधानसभा चुनाव – 2023 को लेकर शुक्रवार को वोट डाले गए। सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान का समय तय किया गया था। निर्धारित समय तक जो लोग लाइन में लगे थे,उन्हें वोटिंग की अनुमति दी गई। प्रदेश और इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत क्या रहा ये तो देर शाम पता चल सकेगा पर शाम पांच बजे तक के और पढ़े

इंदौर जिले में मतदान को लेकर नजर आ रहा उत्साह, महिलाएं भी बड़ी संख्या में कर रहीं वोटिंग

Last Updated:  Friday,   4:28 pm

दोपहर तीन बजे तक नौ विधानसभा सीटों पर औसत 53 प्रतिशत हुआ मतदान। देपालपुर बना हुआ है सबसे आगे। इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आ गई। दोपहर में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों देपालपुर और राऊ और पढ़े

इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 39.43 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday,   2:28 pm

देपालपुर में सर्वाधिक और इंदौर दो में सबसे कम मतदान। इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दे रहीं हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों सांवेर और देपालपुर विधानसभा में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। लोग बड़ी तादाद में मतदान करने पहुंच रहे हैं। दोपहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ने और पढ़े

बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने – अपने बूथों पर की वोटिंग

Last Updated:  Friday,   1:04 pm

इंदौर : जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों ने सुबह – सुबह ही परिवार के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने बूथ नंबर 256, श्रमिक विद्यापीठ, रोड नंबर 7 पर पहुंचकर मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी राकेश गोलू शुक्ला ने बूथ क्रमांक 72 बाणगंगा मेनरोड स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 और पढ़े