साकेत नगर जैसी विकसित कॉलोनी में भी लोगों ने सत्यनारायण पटेल को गिनाई समस्याएं..!
पटेल का सवाल आखिर विधायक ने किया क्या है ? इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल का जनसंपर्क जोर – शोर से जारी है। वे साकेत नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे तो वहां भी लोग अपनी समस्याएं बताने के लिए आतुर नजर आए। इस स्थिति को देखकर पटेल ने सहजता से सवाल किया कि क्षेत्र के भाजपा विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आखिर किया क्या है ? और पढ़े











