Category Archives: राजनीति

दिग्विजय सिंह की नाराजगी बरकरार..!

Last Updated:  Saturday, October 28, 2023  12:43 pm

दिनभर बंगले में रहे और रात को प्रभारी महासचिव से लंबी बैठक की। 🔹प्रवीण कुमार खारीवाल🔹 भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की नाराजगी दूसरे दिन भी बरकरार रही। चुनावी दौरे निरस्त कर सिंह शुक्रवार दिनभर भोपाल बंगले पर एकांत में रहे। मालवा संभाग के कुछ प्रत्याशी चयन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजयसिंह, कमलनाथ की कोटरी के कुछ नेताओं से खासे नाराज हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी झाबुआ जिले की चुनावी यात्रा और पढ़े

पिता की जीत के लिए पुत्र आकाश विजयवर्गीय डटे मैदान में

Last Updated:  Saturday,   6:13 am

लोगों से चर्चा कर समस्याओं का भी ले रहे जायजा। इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक 01 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशियों को जीत दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र एक में जनसंपर्क की जिम्मेदारी उनके विधायक पुत्र आकाश ने उठा रखी है। शुक्रवार को आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड नंबर 10 के और पढ़े

यूज एंड थ्रो कांग्रेस के संस्कार हैं : विजयवर्गीय

Last Updated:  Saturday,   6:07 am

कांग्रेस अपने साथियों और आम जनता के साथ करती है उपयोग कर कूड़े में फेंक देने का सलूक। इंदौर : लोगों का उपयोग करो और उन्हें कूड़े में डाल दो, यह कांग्रेस का संस्कार है। अवसरवादी कांग्रेस नेता अपने गठबंधन के साथियों और आम जनता के साथ इसी तरह का सलूक करते हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में और पढ़े

विधानसभा चार, सांवेर व देपालपुर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Last Updated:  Saturday,   5:52 am

इंदौर : इंदौर जिले की अलग – अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे तीन कांग्रेस प्रत्याशियों ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को अपने नामांकन दाखिल किए। इंदौर विधानसभा 4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी रण का शंखनाद किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा,कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू विशाल अग्निहोत्री, सुरेश मिंडा, अन्य कार्यकर्ता व साथी गण उपस्थित रहे। सांवेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बोरासी सेतिया ने भी अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी और पढ़े

बीजेपी के शासनकाल में हुआ प्रदेश का चौतरफा विकास : विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday, October 27, 2023  6:25 pm

2004 में 60 हजार कि.मी. गड्डे वाली सड़कें थीं, आज 5 लाख 10 हजार कि.मी. सड़कों का फैला है जाल। हमारे विकास के एजेंडे ने बदली प्रदेश की तस्वीर। इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि 2004 में हमें 60 हजार किलोमीटर सड़कें मिली थी, सड़कों के नाम पर केवल गड्डे थे। भाजपा सरकार के अथक प्रयासों के कारण प्रदेश में गाँव- गाँव शहर- शहर पक्की सड़कें हैं। आज प्रदेश में 5 लाख 10 हजार और पढ़े

इंदौर का विधानसभा क्षेत्र 02 विकास के मामले में है प्रदेश में नंबर वन : मेंदोला

Last Updated:  Friday,   6:22 pm

विधानसभा 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर किया जनसंपर्क का श्री गणेश। इंदौर : विधानसभा 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन की शुरुआत वार्ड 19 स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में संकट मोचन की पूजा- अर्चना से की, जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी चल रहे थे और आम जनता से अपने मेंदोला के पक्ष में मतदान करने की अपील और पढ़े

कांग्रेस सनातन धर्म विरोधी है, उसे सबक सिखाएं: विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday,   5:43 am

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को नंबर वन बनाने का वादा किया। इंदौर : कांग्रेस उन लोगों का साथ देती है जो सनातन धर्म विरोधी हैं। कांग्रेस को हमें सबक देना है, इसलिए कांग्रेस के खिलाफ हम सबको मतदान करना चाहिए। यह बात इंदौर के विधानसभा 01 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मेहता कॉलोनी स्थित जैसवाल साहू धर्मशाला में जैसवाल साहू समाज के दशहरा मिलन समारोह में संबोधित करते हुए कही। लगातार अलग-अलग समाज के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे और पढ़े

आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 09 में किया जनसंपर्क

Last Updated:  Friday,   5:40 am

कुम्हार के घर दीये बनाए और लोगों से की मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने की अपील। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्र.1 से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन मे उनके सुपुत्र विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्र.9 मे जनसंपर्क की शुरूवात खेड़ा गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त कर की। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पार्षद राहुल जैसवाल,बीजेपी के मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड की वृंदावन काॅलोनी,कुम्हार खाड़ी,द्दुर्गा काॅलोनी,ब्रह्मबाग काॅलोनी,साउथ गाडरा खेड़ी,रघुवंशी काॅलोनी आदि स्थानो की और पढ़े

विधानसभा तीन से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी ने भरा नामांकन

Last Updated:  Friday,   5:37 am

क्षेत्र में की जनसंपर्क की शुरुआत, कार्यकर्ता घर-घर पहुंच मतदाताओं को बताएंगे कांग्रेसी की उपलब्धियां। पिंटू जोशी की पत्नी ने भी संभाली चुनाव की कमान, कंचनबाग सहित अन्य क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क। इन्दौर : विधानसभा-3 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी (पिंटू) ने गुरूवार को शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन फार्म जमा किया। नामांकन फार्म भरने के बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने विधानसभा-3 में चहुमुखी विकास करने का वादा क्षेत्र की जनता से किया। उन्होंने कहा कि और पढ़े

विधानसभा 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने दाखिल किया नामांकन

Last Updated:  Friday,   5:32 am

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने गुरुवार को अपनी भांजी अलका पटेल के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 की रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दोप 2:15 बजे सत्यनारायण पटेल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप में शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन में पटेल की प्रस्तावक उनकी भांजी अलका पटेल है। उनके निर्वाचन अभिकर्ता अमन बजाज रहेंगे । इस अवसर और पढ़े