Category Archives: राज्य

सुराणा को कैराना नहीं बनने देंगे, जो ऐसी हिमाकत करेगा उसे कुचल देंगे- गृहमंत्री

Last Updated:  Thursday, January 20, 2022  1:30 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि मप्र में किसी भी कीमत पर कैराना जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। सुराणा गांव को कैराना नहीं बनने दिया जाएगा। जो भी ऐसी हिमाकत करने की कोशिश करेगा, उसे कुचल दिया जाएगा। सुराणा में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक बुधवार सुबह मीडिया के माध्यम से जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, तत्काल एसपी और कलेक्टर से बात कर उन्हें सुराणा गांव जाने और पढ़े

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मप्र सरकार देगी आर्थिक मदद

Last Updated:  Wednesday, January 19, 2022  3:33 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में अब घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को सरकार से 4 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश में घरेलू हिंसा सहायता योजना लागू की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। आर्थिक मदद के तय किए मापदंड। सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा सहायता योजना के तहत पीड़ित और पढ़े

मप्र के 58 आईएएस- आईपीएस अधिकारी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बनाए गए पर्यवेक्षक

Last Updated:  Tuesday, January 18, 2022  7:01 pm

भोपाल : देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के 58 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया है। इन अधिकारियों को चुनावों में पर्यवेक्षक बनाया गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया जाता है। कुछ दिनों में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भी इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए और पढ़े

मप्र में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश

Last Updated:  Tuesday,   1:56 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अमानवीय और घृणित कृत्य करने वाले नर पिशाचों को फाँसी के तख्ते तक ले जाने के लिए ऐसे प्रकरणों का निरंतर फॉलोअप किया जाए। इंदौर, सीहोर, ग्वालियर और शिवपुरी में हुई घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भोपाल में बैठक की।मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में और पढ़े

बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना के तहत विधानसभा प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Last Updated:  Tuesday,   1:12 am

इंदौर : सोमवार को समारोह परिसर खंडवा रोड पर भाजपा की बूथ विस्तारक – विधानसभा प्रशिक्षक कार्यशाला, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद गजेंद्र पटेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, इंदौर जिला प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ सुहास भगत, भगवानदास सबनानी, जीतू जिराती, गजेंद्र पटेल, जयदीप पटेल, तेजबहादुरसिंह चौहान, आशीष शर्मा व रघुनाथसिंह भाटी ने भारत माता, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, और पढ़े

युवती की मौत के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, एक चाइना डोर विक्रेता का मकान किया धराशायी

Last Updated:  Sunday, January 16, 2022  8:39 pm

उज्जैन : चाइना डोर से शनिवार को नेहा आंजना नामक युवती की मौत पर दुःख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे मांझे बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद जिला प्रशासन ने चाइना डोर बेचने वाले लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई शुरू की और रविवार को एक चाइना डोर विक्रेता के मकान- दुकान के अवैध निर्माण को धराशायी कर दिया। ये थी घटना। बता दें कि शुक्रवार को मकर संक्रांति पर उज्जैन में चायना और पढ़े

कृषि कानून निरस्त होने से करोड़ों किसानों का हुआ नुकसान, राजनीतिक था विरोध- बोर्डे

Last Updated:  Saturday, January 15, 2022  9:40 pm

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे। इनसे किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी मिली थी। पर कुछ लोगों की वजह से उन्हें निरस्त करने की नौबत आई। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कृषि सुधार कानून पहले से लागू हैं। एमएसपी की व्यवस्था कभी भी खत्म नहीं होगी। ये कहना है बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री अनिल सुखदेव बोर्डे का। वे और पढ़े

मप्र में 31जनवरी तक बंद रहेंगे निजी व सरकारी स्कूल, सीएम शिवराज ने जारी किए निर्देश

Last Updated:  Friday, January 14, 2022  4:24 pm

भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र में 15 से 31 जनवरी तक पहली से 12 वी तक तमाम सरकारी व प्रायवेट स्कूल बंद रहेंगे।मेले नहीं लगेंगे और रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा।ये निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल बैठक में लिए गए। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य, मंत्री, जन प्रतिनिधि,मुख्य सचिव, संभागीय कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स व अन्य अधिकारी इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी,विधायकगण, कलेक्टर मनीष सिंह, और पढ़े

वन मंत्री विजय शाह को उम्मीद,मप्र पुनः हासिल करेगा टाइगर स्टेट का दर्जा

Last Updated:  Thursday, January 13, 2022  7:52 pm

इंदौर : वन मंत्री विजय शाह का कहना है कि मप्र में शेरों की गणना का काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि मप्र पुनः टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर लेगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन चीता को कोरोना संक्रमण के चलते मप्र में लाने की योजना फिलहाल टाल दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई। बुरहानपुर से इंदौर लाए गए तेंदुए के बच्चे के पिजरे से गायब होने और पढ़े

कार्बन क्रेडिट बेचकर मप्र में जंगल विकसित करेगा राज्य वन विकास निगम

Last Updated:  Thursday,   7:45 pm

इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए वनमंत्री विजय शाह ने नवरतन बाग स्थित वन विभाग के परिसर में स्थापित मप्र राज्य वन विकास निगम के क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबन्धक के दफ्तर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने शिलालेख के अनावरण के साथ पूजन में भी शिरकत की। वन विभाग और वन विकास निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। काटे गए पेड़ों के एवज में लगाते हैं नए जंगल। वन मंत्री विजय शाह जो मप्र राज्य वन और पढ़े