Category Archives: राज्य

पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक, कई अधिकारी हुए संक्रमित

Last Updated:  Monday, April 19, 2021  4:53 am

भोपाल : पुलिस मुख्यालय भोपाल में कई वरिष्ठ अधिकारी संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। पीएचक्यू में अत्यावश्यक कार्य होने पर स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।स्पेशल डीजी अन्वेष मंगलम समेत कई अफसर हुए कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं, जिनमें प्रशासन शाखा के आईजी विवेक शर्मा, आईपीएस नवनीत भसीन, योजना एआईजी निश्छल झरिया, एसएएफ आईजी रश्मि अग्रवाल शामिल हैं।इधर, पहले से अफसरों की कमी झेल रहे ईओडब्ल्यू मुख्यालय में भी संकट के बादल छा गए और पढ़े

बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे की समुचित इलाज न मिलने से मौत

Last Updated:  Monday,   4:46 am

इंदौर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे ने रविवार को इंदौर में दम तोड़ दिया।58 साल के शिरीष ठाकरे कोरोना संक्रमित थे।वह तीन दिन से इंदौर के सरकारी अस्पताल एम टी एच में भर्ती थे।परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल में शिरीष का सही इलाज नही किया गया।जिसके चलते उनकी जान गई।शिरीष का 28 साल का बेटा उसी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के और पढ़े

संकट की घड़ी में भी नौटंकी से बाज नहीं आ रहे बीजेपी नेता- वर्मा

Last Updated:  Monday,   4:42 am

इंदौर : संकट की घड़ी है। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते तड़प रहे है, जीवन रक्षक रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल नहीं रहा। ऐसे गंभीर दौर में भी भाजपा नेता और प्रशासन के अधिकारी नौटंकी से बाज नहीं आ रहे। जामनगर से इंदौर पहुंचे ऑक्सीजन के टेंकर के साथ फोटोबाजी करते हुए जो शर्मनाक कारनामा भाजपा नेताओं ने किया वह बहुत निंदनीय है। 2 घंटे तक ऑक्सीजन के टैंकर को सिर्फ अपनी निष्क्रियता छुपाने और मीडिया में फोटो बाजी और पढ़े

विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी

Last Updated:  Sunday, April 18, 2021  7:46 pm

इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभाव कर रहा है। प्रशासन ने शहर की सभी विधानसभाओं के लिए डॉक्टर्स की टीम गठित की है लेकिन देपालपुर व सांवेर को छोड़ दिया, जबकि प्रभारी मंत्री खुद सांवेर के विधायक हैं। विधायक पटेल रविवार को इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने इस मौके पर अपनी 2 करोड़ रुपए की विधायक निधि देपालपुर में और पढ़े

प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज को कोरोना संक्रमण से निपटने के उपायों की दी जानकारी

Last Updated:  Sunday,   1:45 am

इंदौर : सीएम शिवराज सिंह ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में कोरोना की स्थिति से मुख्यमंत्री चौहान को अवगत कराया। सिलावट ने इंदौर में कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने तथा सुविधाओं के विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम और पढ़े

विधायक निधि से कोरोना के इलाज व बचाव के उपकरण खरीदने को सरकार की हरी झंडी

Last Updated:  Sunday,   1:11 am

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर सरकार के खजाने पर पड़ना शुरू हो गया है। सरकार ने सीमित संसाधनों के चलते अब विधायकों को अपनी निधि से कोरोना से लड़ने हेतु जरूरी उपकरणों की खरेदी करने के लिए हरी झंडी दे दी है। यानी वेंटिलेटर, पीपीई किट, मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर विधायक की अनुशंसा पर खरीदे जा सकेंगे। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।आदेश में कहा गया और पढ़े

दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन

Last Updated:  Saturday, April 17, 2021  3:23 pm

भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। ताजा समाचार मिलने तक दमोह में 37 फ़ीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। दोपहर बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है। कोरोना प्रोटोकॉल का किया जा रहा पालन। शांतिपूर्ण मतदान के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व्यापक इंतजाम किए है। प्रत्येक बूथ पर गोल घेरे और पढ़े

दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी ने की गुडगर्दी, लगाए झूठे आरोप- शर्मा

Last Updated:  Saturday,   3:06 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी लगातार यह बात कहती रही है कि दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन की पृष्ठभूमि गुंडागर्दी की रही है, जिसे उन्होंने सबके सामने उजागर कर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर झूठे आरोप लगाते हुए जिस तरह की गुंडागर्दी की है और खुद कोरोना पॉजीटिव होते हुए इतने लोगों की भीड़ के साथ जनता को कोरोना बांटने का जो काम किया है, वो एक अपराध है। एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार दमोह और पढ़े

कोरोना महामारीं से निपटने का शिवराज सरकार के पास नहीं है कोई विजन, केवल झूठी घोषणाएं करते हैं सीएम- सज्जन वर्मा

Last Updated:  Friday, April 16, 2021  11:25 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ते हालात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारीं से निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के पास कोई भी प्लान और विजन नहीं है। जनता मर रही है पर पीएम और सीएम पश्चिम बंगाल व दमोह के चुनाव में व्यस्त हैं। केवल झूठी और पढ़े

रेमडेसीवीर की शॉर्टेज दूर करने के लिए मोघे ने की केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा, दिए कई उपयोगी सुझाव

Last Updated:  Friday,   4:22 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस बीमारी में लगने वाले रेमडेसीविर इंजेक्शन की शॉर्टेज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से चर्चा की ।मोघे ने बताया उपरोक्त इंजेक्शन वर्तमान में लगभग 60 कंपनियां बनाती हैं। डोमेस्टिक यूज के लिए 7 कंपनियां अधिकृत हैं। कोरोना की वर्तमान परिस्थिति में यह इंजेक्शन काफी बड़ी और पढ़े