Category Archives: राज्य

देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Last Updated:  Saturday, October 17, 2020  12:12 am

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश ही नहीं देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया है। शुक्रवार को सांवेर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बात कही। दरअसल ग्वालियर- चम्बल क्षेत्र में कमलनाथ- दिग्विजय सिंह ने एक सभा के दौरान शहीद स्मारक और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगवाने का ऐलान किया था।उसी संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये बात कही। और पढ़े

696 यात्रियों को लेकर मुम्बई के लिए रवाना हुई अवन्तिका एक्सप्रेस

Last Updated:  Thursday, October 15, 2020  5:48 pm

इंदौर : लॉकडाउन के चलते बीते 22 मार्च से बंद हुआ ट्रेनों का परिचालन अब चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इंदौर से गुरुवार को दो और स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हुई। बहुप्रतीक्षित इंदौर- मुम्बई अवन्तिका एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर सवा चार बजे प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 4 से रवाना हुई। एक घंटे पहले ही यात्री स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए थे। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और टिकट स्कैनिंग के बाद ही उन्हें प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा था। और पढ़े

कांग्रेस पर बीजेपी ने किया जवाबी हमला, चलाया ‘मैं भी शिवराज हूं’ अभियान

Last Updated:  Wednesday, October 14, 2020  12:40 am

इंदौर :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर ’’मैं भी शिवराज हूं’’ केम्पेन चलाया।इस अवसर पर रणदिवे ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सभा में सार्वजनिक रूप से कहा कि हमारे नेता कमलनाथ हिन्दूस्तान के दूसरे नम्बर के उद्योगपति हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह नंगे-भूखे घर से नहीं है। कांगेस की ऐसी घृणित और कुत्सित मानसिकता और पढ़े

गजनवी के अनुयायी लुटेरों की फौज है कांग्रेस- मालू

Last Updated:  Wednesday,   12:16 am

इंदौर : काँग्रेस और उनके नेता कमलनाथ सत्ता जाने के बाद सन्निपात में हैं। कभी हमारे नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नालायक तो कभी नँगे भूखे बोलकर अपना खिसियानापन और दिवालियापन बता रहें हैं। ये तो गजनवी के अनुयायी लुटेरों की फौज है, जो प्रदेश को लूटने आई थी।मंगलवार को जारी एक बयान में खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ तो देश के बड़े उद्योगपति औऱ धन्ना सेठ और पढ़े

सांवेर में सीएम के कार्यक्रम के लिए बसों के अधिग्रहण के मामले में हाई कोर्ट ने जारी किए नोटिस

Last Updated:  Wednesday,   12:11 am

इंदौर : पिछले दिनो सांवेर विधानसभा में भाजपा द्वारा सरकारी कार्यक्रम के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की सभा कराने के लिए 600 बसों का अधिग्रहण कर सरकारी खजाने से डीजल का भुगतान किया गया था। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर हजारों की संख्या मे भीड़ भी जुटाई गई थी। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता जयेश गुरनानी ने निर्वाचन आयोग को इस मामले में शिकायत की थी। आयोग की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर गुरनानी ने उच्च न्यायालय की इंदौर और पढ़े

कांग्रेस के भूखे- नंगे वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, ‘मैं भी शिवराज’ अभियान का किया आगाज

Last Updated:  Tuesday, October 13, 2020  11:58 pm

भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ ‘भूखे- नंगे’ वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। बीजेपी ने इसे इस बयान को लपक लिया है और कांग्रेस को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय से वीडियो रथ सभी 28 विधानसभाओं में रवाना किए गए वहीं प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए मैं भी शिवराज अभियान शुरू कर दिया। ‘अगर गरीब होना गुनाह है तो और पढ़े

उप निर्वाचन आयुक्त ने सुरक्षित, व्यवस्थित और भय मुक्त मतदान के इंतजाम करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Tuesday,   11:45 pm

इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने इंदौर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इंदौर और उज्जैन संभाग के सात ज़िलों में हो रहे उपचुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना की पृष्ठ भूमि में उप चुनाव के दौरान सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा भय मुक्त मतदान के लिये विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना के चलते सुरक्षित मतदान के लिए की जा रही विशेष व्यवस्थाओं का प्रचार-प्रसार भी करें, और पढ़े

मप्र में खत्म हो गई है कांग्रेस, उपचुनाव में बीजेपी को मिलेगी बड़ी जीत

Last Updated:  Tuesday,   3:14 pm

भोपाल : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि उपचुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे थे इसलिए बाहरियों को टिकट दे दिए।उन्होंने कहा किएमपी में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। नारों से नहीं जीते जाते चुनाव। केंद्रीय मंत्री तोमर ने तंज कसते हुए कहा कि नारों से चुनाव नहीं जीते जाते, ऐसा होता तो कांग्रेस खत्म नहीं होती।राहुल, प्रियंका, पायलट ने यूपी में भी प्रचार किया और पढ़े

प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ, चुनाव बाद दिल्ली उड़ जाएंगे- नरोत्तम

Last Updated:  Tuesday,   3:09 pm

भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा किकमलनाथ को अगर कहना पड़ रहा है कि मै जवान हूं तो यही साबित करता है कि वो बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वादों से छलांग लगाना कमलनाथ को आता है। वे हमेशा वादों से मुकर जाते हैं। और पढ़े

पश्चिम बंगाल में उनके सहित तमाम कार्यकर्ताओं की जान को है खतरा- विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday,   4:24 am

इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पश्चिम बंगाल में मेरी जान को खतरा है। कैलाश ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सरकार के खिलाफ झंडा उठाने वाले की फोटो पर कभी भी माला चढ़ सकती है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बंगाल में काम करना चुनौतीपूर्ण। विजयवर्गीय का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वहां पर काम करना चुनौती भरा है। हिंसक और पढ़े