Category Archives: शहर

निर्धारित शुल्क लेकर शहर के अवैध नल कनेक्शन होंगे वैध

Last Updated:  Tuesday, January 9, 2024  2:58 pm

वार्ड समितियों के गठन को मिली मंजूरी, नवीन तीन जोनल कार्यालयों का होगा नामकरण। इंदौर के स्वच्छता मॉडल भ्रमण के लिए आने वालो को चुकाना होगा रिसोर्स व्यय। एमआईसी की बैठक में लिए गए निर्णय। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की महापौर सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, जीतू यादव, अभिषेक शर्मा, राकेश जैन, श्रीमती प्रिया डांगी, और पढ़े

ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने बेघर लोगों को वितरित किए कंबल

Last Updated:  Tuesday,   2:45 pm

जरूरतमन्दो को रेनबसेरों में रुकवाया। इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने सड़कों पर रहने वाले गरीबों, जरूरतमंदों की ज़रूरतें पूछी और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। जरूरतमंद लोगों को रैनबसेरा में रुकवाया। बता दें कि कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को टी एल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब जनों और पढ़े

आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पुनः बनाएगी बहुमत की सरकार

Last Updated:  Tuesday,   2:42 pm

श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रेय संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोले श्री सरकार धाम के पीठाधीश्वर मंशाजी महाराज । इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के निर्माण का श्रेय किसी एक व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल को नहीं होकर संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है। जिन्होंने लगातार संघर्ष कर सनातन धर्म की रक्षा की। पितर कोई दोष नहीं होता और कोई भी पूर्वज अपने बच्चों का बुरा नहीं करते। आनेवाले और पढ़े

एमजीएम मेडिकल कॉलेज का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Last Updated:  Tuesday,   2:39 pm

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख भाई मंडाविया, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र। इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तहत संचालित बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट द्व‌ारा मप्र सरकार के सहयोग से 85 ट्रांसप्लांट नि:शुल्क किए गए। इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (यूके) में स्थान दिया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस आशय का प्रमाण पत्र मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित और पढ़े

इंदौर ने स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश को नई राह दिखाई है

Last Updated:  Monday, January 8, 2024  10:50 pm

हेल्थ ऑफ इंदौर की तर्ज पर पूरे देश में होगा प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे-केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया। हेल्‍थ ऑफ इंदौर का प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल। इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति में हेल्थ ऑफ इंदौर द्वारा नागरिकों के कराए गए प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे का प्रकाशन किया गया। इस सर्वे की रिपोर्ट सांसद शंकर लालवानी ने और पढ़े

मप्र की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर में स्थापित

Last Updated:  Monday,   10:47 pm

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया प्रयोगशाला का शुभारंभ। वायरल लोड जांच के लिए देश के पहले कोबाल्ट 5800 सिस्टम का एम्स भोपाल में हुआ वर्चुअल लोकार्पण। ड्रोन के प्रयोग से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी दवाइयां। इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इंदौर के जीपीओ चौराहे पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) उप क्षेत्रीय कार्यालय और केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह देश की आठवीं और प्रदेश की पहली केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला और पढ़े

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब 100 बेड का होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Last Updated:  Monday,   1:39 am

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र, व्यापार नहीं सेवा है.. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया। इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हीरक जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं और पढ़े

जहां सेवा की भावना है, वहीं श्रीराम हैं : साध्वी ऋतम्भरा

Last Updated:  Monday,   1:33 am

रामलला के नवनिर्मित मंदिर में विराजित होने को बताया 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष का प्रतिफल। सेवा भारती की सेवा गतिविधियों से जुड़ी बस्तियों के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां। इंदौर : अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर राष्ट्र निर्माण का परिचायक है। 22 जनवरी को इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को माध्यम बनाते हुए सेवा भारती इंदौर ने श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करके जुलाई माह में “मेरी बस्ती मेरी अयोध्या” का संकल्प और पढ़े

बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक होगा एकांगी मार्ग

Last Updated:  Sunday, January 7, 2024  11:08 pm

सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू। इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सोमवार दिनांक 8 जनवरी 2024 को नया प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिलकर किए जा रहे इस प्रयोग के तहत बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक एवं नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है। एकांगी मार्ग होने के बाद वाहन चालक बड़ा और पढ़े

अभ्यास मंडल के चुनाव में रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, माला सिंह ठाकुर सचिव चुने गए

Last Updated:  Sunday,   9:40 pm

इन्दौर : शहर के हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ वैचारिक समृद्धि लाने में छह दशकों से भी अधिक समय से कार्यरत संस्था अभ्यास मंडल की वार्षिक साधारण सभा रविवार को स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। 13 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रामेश्वर गुप्ता दुबारा अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, माला सिंह ठाकुर सचिव, शफी मोहम्मद शेख, वैशाली खरे और मुरली खंडेलवाल और पढ़े