Category Archives: शहर

देश सर्वोपरि रखने की मानसिकता विकसित करना जरूरी

Last Updated:  Sunday, January 14, 2024  7:27 pm

केरला स्टोरी -2 पर कर रहें काम। इंदौर प्रेस क्लब में आएँ केरला स्टोरी के पटकथा लेखक सूर्यपाल सिंह। देश पहले की मानसिकता होना ज़रूरी-सूर्यपाल सिंह। इन्दौर : केरला स्टोरी की कहानी हकीकत है। केरला की तरह लव जिहाद जैसे मामले देश के कई राज्यों में लगातार हो रहे हैं।उनको लेकर जन जागरूकता जरूरी है। फिल्में जनता में जागरूकता लाती है, यही काम देश में केरला स्टोरी ने किया। हमेशा देश पहले हो यह मानसिकता रखना जरूरी है। ये बात और पढ़े

विजय नगर क्षेत्र में बिना पंजीयन व अनुमति के संचालित बाल आश्रम किया गया सील

Last Updated:  Friday, January 12, 2024  11:05 pm

इंदौर : विजय नगर में बगैर अनुमति तथा बगैर पंजीकरण के संचालित एक बाल आश्रम को सील किया गया है। जिला प्रशासन ने वात्सल्यपुरम नामक इस बाल आश्रम के दस्तावेजों को जब्त कर उक्त बाल आश्रम को सील कर दिया। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण अधिकारियों की टीम ने विजय नगर क्षेत्र में संचालित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम और पढ़े

सातवी बार स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड जीतने पर मनाया गया जोरदार जश्न

Last Updated:  Friday,   12:51 am

रंगारंग आतिशबाजी के साथ किया गया मिठाई वितरण। स्वच्छता का सातवा आसमान छूने के बाद अब प्राप्त करेंगे अष्टसिद्धी । महापौर ने प्रभु श्रीराम के साथ इंदौरवासियों व सफाई मित्रो को समर्पित किया सातवा स्वच्छता अवॉर्ड । देश ही नही विश्व में स्वच्छता का ग्लोबल मॉडल बना इंदौर- महापौर इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण -2023 में नंबर वन का तमगा सूरत के साथ साझा करते हुए लगातार सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार हासिल कर इंदौर ने इतिहास रच और पढ़े

स्वच्छता में इंदौर ने छुआ सातवा आसमान, सूरत के साथ संयुक्त रूप से रहा नंबर वन

Last Updated:  Thursday, January 11, 2024  1:03 pm

मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार। इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर ने पुनः नंबर वन का खिताब हासिल किया है। हालांकि इस बार उसे सूरत के साथ संयुक्त रूप से नबर वन घोषित किया गया।ये लगातार सातवी बार है, जब इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारी है। मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया नंबर वन का पुरस्कार। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति और पढ़े

स्कूल बस की चपेट आकर मृत रेस्त्रां संचालक के परिजनों ने शव के साथ किया चक्काजाम

Last Updated:  Wednesday, January 10, 2024  11:38 pm

स्कूल संचालक को भी आरोपी बनाने की मांग की। मुआवजे के साथ मृतक की बेटियों के भरण – पोषण और पढ़ाई की व्यवस्था करने की भी जिला प्रशासन से की मांग। इंदौर : मंगलवार को स्कूल बस की टक्कर से मृत रेस्त्रां संचालक दीपक पिता मुरलीधर चावला निवासी राजमहल कॉलोनी की मौत से गुस्साए रहवासी और परिजनों ने बुधवार सुबह माणिकबाग ब्रिज के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वे ड्राइवर के साथ स्कूल प्रशासन पर भी कार्रवाई करने की और पढ़े

पश्चिमी रिंगरोड के लिए एनएचएआई ने शुरू की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

Last Updated:  Wednesday,   11:29 pm

इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सांवेर तहसील के नौ गांवों से संबंधित जमीनों के अधिग्रहण के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 दिन के भीतर दर्ज कराएं दावे – आपत्ति। 29 दिसंबर को जारी अधिसूचना में तमाम प्रभावितों को अधिसूचना प्रकाशन के 21 दिन के भीतर अपने दावे-आपत्ति दर्ज और पढ़े

नदी – नालों में अपशिष्ट बहाने वाली 11 फैक्ट्रियां की गई सील

Last Updated:  Wednesday,   11:22 pm

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नदी – नालों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कर रहा प्रभावी कार्रवाई। इंदौर : कलेक्टर के निर्देश पर नदी-नालों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ऐसी 09 औद्योगिक इकाइयों को सील किया गया, जो बिना उपचारित किए अपशिष्ट सीधे नदी – नालों में बहा रही थी। इन फैक्ट्रियों के विद्युत संयोजन भी काट दिए गए। राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पढ़े

बेकाबू स्कूल बस ने रेस्टोरेंट संचालक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Last Updated:  Tuesday, January 9, 2024  11:46 pm

एक एक्टिवा सवार भी हुआ घायल। माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा। लॉरेल्स स्कूल की बताई गई बस। इंदौर : शहर में दौड़ रही स्कूली बसें इतनी बेलगाम हो गई हैं कि सड़क ही नहीं दुकान में बैठे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। मगलवार को माणिकबाग ब्रिज से उतरकर मुड़ी बेकाबू स्कूल बस की चपेट में आने से रेस्त्रां संचालक की मौत हो गई और एक अन्य एक्टिवा सवार घायल हो गया। लॉरेल्स स्कूल की थी बस। जूनी इंदौर पुलिस और पढ़े

कान्ह और सरस्वती नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु बनाया जाएगा एक्शन प्लान

Last Updated:  Tuesday,   11:06 pm

कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम एवं प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक। उद्योगों द्वारा नदी-नालों के प्रदूषण के प्रति जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाएगा जिला प्रशासन। इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को सिटी बस कार्यालय के सभाकक्ष में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर की नदियों एवं नालों को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु कार्य नीति तैयार करने के विषय पर विस्तृत रूप से और पढ़े

पत्रकारिता में इंदौर की भूमि सदैव उर्वरा रही है : केजी सुरेश

Last Updated:  Tuesday,   10:56 pm

स्व. विद्याधर शुक्ला और ज्वालाप्रसाद शुक्ला की याद में वरिष्ठ संपादकों और प्रतिभाशाली पत्रकारों का सम्मान। इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विद्याधर शुक्ला एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय ज्वालाप्रसाद शुक्ला की स्मृति में वरिष्ठ संपादकों, प्रतिभाशाली पत्रकारों एवं फोटोग्राफर्स का सम्मान किया गया। स्थानीय अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.जी. सुरेश एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने विशिष्ठ सेवाओं के लिए मीडियाकर्मियों को शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं और पढ़े