Category Archives: शहर

लाडली बहनाओं के खाते में 10 जनवरी को अंतरित की जाएगी राशि

Last Updated:  Sunday, January 7, 2024  9:27 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए दिए निर्देश। लाडली बहना सहित महिला सशक्तिकरण से जुड़ी किसी भी योजना को बंद नहीं किए जाने का दिया भरोसा। तमाम अटकलों पर लगाया विराम। प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित होंगे विभिन्न कार्यक्रम। मकर संक्रान्ति पर्व के दौरान भी विभिन्न आयोजन होंगे। अवैध बाल संरक्षण गृहों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उक्त आयोजनों की कार्ययोजना बनाने के वी.सी. के जरिए दिए निर्देश। इंदौर और पढ़े

खलिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें सिख समाज

Last Updated:  Sunday,   2:07 pm

पूर्व की सरकारों में नहीं थी आतंकवाद से निपटने की राजनैतिक इच्छाशक्ति। कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि। इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोले आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष जिंदा शहीद मनिंदरजीत सिंह बिट्टा। इंदौर : जिंदा शहीद के नाम से देश और दुनिया में पहचाने जाने वाले मनिंदर जीत सिंह बिट्टा आतंकवाद के खिलाफ बरसों से लड़ाई लड़ रहे हैं। अपने बेबाक बयानों के और पढ़े

नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार

Last Updated:  Saturday, January 6, 2024  1:58 am

पदभार सम्हालने के बाद गिनाई प्राथमिकताएं। इंदौर : नए कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर आशीष सिंह पहले खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीगणेश का दर्शन – पूजन किया। बाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार सम्हाला। आशीष सिंह इसके पूर्व भोपाल में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।वे इंदौर में नगर निगम आयुक्त तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रहे हैं।पूर्व कलेक्टर इलैया राजा और पढ़े

22 जनवरी को इंदौर में मनेगा दीपोत्सव, एक करोड़ ग्यारह लाख दीपों से जगमगाएगा शहर

Last Updated:  Saturday,   1:55 am

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बैठक संपन्न। 31 हजार बच्चों द्वारा पेंटिंग का भी बनेगा विश्वरिकॉर्ड । इंदौर में भव्य स्वरूप में मनेगा श्री राम उत्सव- मंत्री सिलावट। 14 से 22 जनवरी तक इंदौर में मनेगा श्रीराम मंदिर का लोकार्पण महोत्सव । शहर के मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स में विशेष साज सज्जा करने वाले संस्थान को किया जाएगा पुरस्कृत – महापौर विभिन्न संगठनो द्वारा 22 जनवरी को आतिशबाजी, विद्युत सज्जा, प्रसाद वितरण, वस्त्र वितरण व अन्य और पढ़े

हवा बंगला जोन से केट तक फुटपाथ व सड़क से हटाए गए अतिक्रमण

Last Updated:  Saturday,   1:51 am

125 से अधिक शेड, 30 गुमटी, 60 ओटले जेसीबी के माध्यम से हटाए। इंदौर : सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर निगम इंदौर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हवा बंगला जोन से केट चौराहे तक फुटपाथ व सडक किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बता दें कि महापौर भार्गव, राजस्व प्रभारी निरंजनसिंह चौहान व जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा द्वारा बीते दिनों हवा बंगला क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रीय रहवासियों, रेहड़ी और पढ़े

इंदौर सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन बनेगा..!

Last Updated:  Saturday,   1:45 am

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये इंदौर को मिला आमंत्रण। 11 जनवरी को दिल्ली में होगी अवॉर्ड सेरेमनी। इंदौर : लगातार सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन का खिताब जीतने की ओर इंदौर ने कदम बढ़ा दिए हैं। केवल औपचारिक घोषणा होना शेष है।इसी के साथ मप्र के भी पुनः शीर्ष पर आने की पूरी संभावना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को नई और पढ़े

नगर निगम सीमा क्षेत्र टीडीआर नियम के तहत रिसीविंग एरिया घोषित

Last Updated:  Friday, January 5, 2024  9:02 pm

महापौर ने मुख्यमंत्री व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का जताया आभार। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में टीडीआर नियम के तहत रिसीविंग एरिया घोषित कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नगर निगम द्वारा 20 दिसम्बर 2023 को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया गया था कि नगर निगम सीमा में सम्पूर्ण क्षेत्र में 12.0 मी. से अधिक उँचाई के समस्त और पढ़े

ई – चालान की जुर्माना राशि तय अवधि में भरना अनिवार्य

Last Updated:  Friday,   8:24 pm

इंदौर : आरएलवीडी और आईटीएमएस द्वारा जनरेट ई-चालान की जुर्माना राशि तय अवधि के अंदर भरना अनिवार्य होता है। यदि कोई वाहन चालक चालान की जुर्माना राशि नहीं भरता है तो ई-वाहन के सर्वर पर लम्बित चालान दिखाई देंगे और भविष्य में गाड़ी ट्रांसफर के समय एनओसी नही मिल पाएगी। अतः इस जटिलता से बचने के लिए वाहन स्वामी यातायात नियमों के उल्लंघन की जुर्माना राशि तय अवधि में अवश्य जमा करें । आईटीएमएस द्वारा जनरेट ई-चालान का भुगतान रजिस्टर्ड और पढ़े

रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Last Updated:  Thursday, January 4, 2024  6:55 pm

शहर का दक्षिण – पश्चिम क्षेत्र भक्तिमय उल्लास में हुआ सराबोर। कड़ाके की ठंड में भी भक्तों का उत्साह रहा चरम पर। अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति रही आकर्षण का केंद्र। इंदौर : रणजीत अष्टमी पर शहर का दक्षिण – पश्चिम क्षेत्र गुरुवार सुबह रणजीत हनुमान के भक्तिमय उल्लास में डूबा नजर आया। कड़ाके की ठंड के बावजूद रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। जय रणजीत के गगनभेदी नारों के बीच भगवान रणजीत हनुमान स्वर्ण और पढ़े

बड़ी जीत मतलब बड़ी जिम्मेदारी : आकाश विजयवर्गीय

Last Updated:  Wednesday, January 3, 2024  11:52 pm

क्षेत्र 1 की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने निकले आकाश कैलाश विजयवर्गीय। इंदौर : विधानसभा 1 के वार्ड क्र.01 में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम,समर्थन व जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विधानसभा मे प्रचंड मतों से भाजपा को मिली विजय को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय की ओर से उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को बधाई प्रेषित कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी जीत और पढ़े