Category Archives: शहर

अंतिम चरण में पहुंचा इंदौर – उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण

Last Updated:  Sunday, December 24, 2023  3:39 pm

सांसद लालवानी ने कार्य का निरीक्षण कर 28 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश। इंदौर : इंदौर-उज्जैन के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में है। सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में संसद सत्र के बाद इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले इस ट्रैक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। इंदौर-उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने से इंदौर उज्जैन के बीच करीब 70 ट्रेनें 20 मिनट जल्दी पहुंचेगी। साथ ही और पढ़े

गीता जयंती पर विहिप, बजरंग दल ने निकाले शौर्य संचलन

Last Updated:  Saturday, December 23, 2023  10:51 pm

अनुशासन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कदमतालएक समय कई स्थानों से निकले शौर्य संचलन इंदौर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गीता जयंती पर शुक्रवार को एक साथ इंदौर के पांचों जिलों में एक समय पर शौर्य संचलन निकाला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में शौर्य संचलन में भाग लिया। बजरंग दल विभाग सयोंजक प्रवीण दरेकर एवम प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि गीता जयंती के दिन 1992 में कारसेवा की गई थी उस दिन और पढ़े

31 दिसंबर को हर हाल में बंद होंगे होटल,पब और बार

Last Updated:  Friday, December 22, 2023  2:00 am

पुलिस प्रशासन ने होटल और बार संचालकों और मैनेजरों को दी हिदायत। इंदौर : 2023 खत्म होने जा रहा है और नया साल शुरू होने जा रहा है। 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत की पार्टियों को लेकर जोर – शोर से तैयारियां जारी है। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने होटल, पब और बार संचालकों व मैनेजरों को थर्टी फर्स्ट पर रात 12:00 बजे पब और बार बंद करने की हिदायत दी है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि रात और पढ़े

सरकारी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानें, मकान व फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

Last Updated:  Friday,   1:55 am

अवैध कब्जाधारियों से 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन कराई गई मुक्त। इंदौर : इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जिला प्रशासन के अमले द्वारा लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को एक शासकीय मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन मुक्त कराई और पढ़े

57 दिव्यांगों के लिए कलेक्टर इलैया राजा ने रेट्रो फिटिंग स्कूटी स्वीकृत की

Last Updated:  Wednesday, December 20, 2023  12:10 am

जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से प्रदान की गई दो लाख 69 हजार रुपए की आर्थिक सहायता। जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुन किया उनका निराकरण। इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने मंगलवार को जनसुनवाई की अवधारणा को सार्थक रूप देते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। सर्वप्रथम उन्होंने दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर प्रत्येक दिव्यांग के आवेदन को व्यक्तिगत रूप से देखा और उनकी समस्याओं का निदान किया। उन्होंने दिव्यांगों को शिक्षण, रोजगार और पढ़े

सरकारी जमीन पर कब्जा कर किए अवैध निर्माण हटाए

Last Updated:  Wednesday,   12:08 am

15 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त। इंदौर : शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत 15 करोड़ रूपये से अधिक के बाजार मूल्य की 27 हजार 600 वर्ग फीट जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। यह कार्रवाई एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर एवं तहसीलदार जगदीश रंधावा द्वारा की गई। एसडीएम जूनी इंदौर और पढ़े

सिंगल क्लिक के जरिए सीएम यादव करेंगे हुकमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि का वितरण

Last Updated:  Tuesday, December 19, 2023  6:03 pm

महापौर के प्रयास को मिली सफलता, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद। शहर के 24 मीटर से अधिक चौडाई के मार्ग पर लैण्डयूज कमर्शियल करने का अधिकार मिला। 30 प्रतिशत तक कम्पाउडिंग करने के हुए नियम। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सतत प्रयासों के फलस्वरूप हुकमचंद मिल के मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव हुकुमचंद मिल के मजदूरों को बकाया राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। इस पर महापौर द्वारा मुख्यमंत्री और पढ़े

गांधीनगर को सुपर कॉरिडोर से जोड़ने वाली सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण

Last Updated:  Tuesday,   5:59 pm

क्षेत्रीय व्यापारियों को सडक निर्माण में बाधक हिस्से स्वेच्छा से हटाने की अपील की। साढ़े सात करोड़ की लागत से 08 माह में बनकर तैयार होगी यह सड़क। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गांधी नगर चौराहे से सुपर कॉरिडोर की ओर सडक निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियो के साथ दौरा किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल,सहायक यंत्री नरेश जायसवाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। साढ़े और पढ़े

भोपाल रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें होंगी रद्द

Last Updated:  Tuesday,   5:46 pm

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनें होंगी प्रभावित। डॉ. अंबेडकर नगर महू से इंदौर होते हुए विभिन्न स्थानों को जाने वाली ट्रेनें भी रद्द होंगी। इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मण्डल में रामगंज मंडी-भोपाल के मध्य नयी ब्रोडगेज रेल लाइन कार्य के सम्बंध में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेने निरस्‍त/ परिवर्तित मार्ग से चलेगी । ट्रेनों और पढ़े

डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Last Updated:  Monday, December 18, 2023  8:49 pm

इंदौर : डाॅ हेडगेवार स्मारक समिति का यह भवन समाज द्वारा निर्मित है और समाज के उपयोग के लिए है। यह भवन लोक को ही अर्पण है, इसलिए यह “लोकार्पण” है, जैसे “त्वदीय वस्तु गोविन्दम तुभ्यमेव समर्पये”, ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित भवन “सुदर्शन” के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रकट किए। सेवा कार्यों के लिए भी प्रशिक्षण की जरूरत होती है। सर कार्यवाह होस्बोले ने आगे कहा कि डाॅ और पढ़े