Category Archives: शहर

गांधी नगर मुख्य मार्ग का होगा पुनः निर्माण

Last Updated:  Saturday, September 9, 2023  11:44 pm

महापौर ने निगम अधिकारी व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ रोड का किया निरीक्षण। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार सुबह गांधीनगर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। इस मार्ग का पुनः निर्माण किया जाना है।निरीक्षण के दौरान प्रभारी जनकार्य विभाग राजेंद्र राठौड़, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ,अधीक्ण यंत्री डी आर लोधी, जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, अन्य निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर का स्वागत किया गया तथा रोड निर्माण और पढ़े

वाहन दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने में मददगार साबित होगा रक्षा क्यूआर कोड

Last Updated:  Saturday,   11:39 pm

डीसीपी ट्रॉफिक मनीष कुमार अग्रवाल ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण। इंदौर : चालक और वाहन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए रक्षा क्यूआर कोड का लोकार्पण डीसीपी ट्रॉफिक मनीष कुमार अग्रवाल ने किया। विशेष अतिथि एडिशनल डीसीपी ट्रॉफिक अरविंद तिवारी, एसीपी ट्रॉफिक मनोज खत्री, स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं यातायात पुलिस के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने और पढ़े

कलेक्टर कार्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Last Updated:  Saturday,   11:35 pm

अधिकारियों ने अपने हाथों में झाड़ू थाम कर की सफाई। इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया।उन्होंने अपने हाथों में कलम की बजाय झाड़ू और अन्य स्वच्छता उपकरण थाम कर सफाई की। इस विशेष सफाई अभियान में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी और रोशन राय सहित विभिन्न एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। श्रीमती लोवंशी और राय ने और पढ़े

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए दावे आपत्ति 11 सितंबर तक लिए जाएंगे

Last Updated:  Saturday,   11:29 pm

इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतर्गत दावा- आपत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के तहत 11 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और और पढ़े

उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में नेशनल लोक अदालत में 341 प्रकरण निराकृत

Last Updated:  Saturday,   11:23 pm

दो करोड़ 89 लाख 38 हजार से अधिक के अवार्ड पारित। इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के निर्देशन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 06 खंडपीठ का गठन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 11 बजे प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं अन्य न्यायाधिपतिगण द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर और पढ़े

विधायक मेंदोला बनें स्वच्छता दूत, क्षेत्र क्रमांक 2 में चलाया सफाई अभियान

Last Updated:  Saturday,   10:21 pm

नुक्कड नाटक के माध्यम से शहरवासियों को दिया स्वच्छता का पैगाम। स्वच्छता इंदौरियों की आदत में है। स्वच्छता ही इंदौरियों का संस्कार है-मेंदोला। इंदौर : वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री गोगा देव का जन्मोत्सव होने से शहर के सफाई मित्र अवकाश पर हैं। ऐसे में पूरे शहर में स्वच्छता जन भागीदारी अभियान चलाया गया। इंदौर विधानसभा क्षेत्र 2 में विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता वीरों के सम्मान में क्षेत्र के कई इलाकों में झाडू और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विधानसभा दो और तीन में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

Last Updated:  Saturday,   5:39 am

देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे शिविर में सेवाएं। बीजेपी कार्यकर्ता घर घर जाकर एकत्र करेंगे मरीजों की जानकारी। हरतराह की जांच, इलाज, सर्जरी और दवाइयां नि:शुल्क होंगी। इंदौर : स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इंदौर को सबसे आगे ले जाने के संकल्प के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो और तीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्थानीय के साथ और पढ़े

इंदौर जिले में बीते 48 घंटों में औसत पौने तीन इंच बारिश

Last Updated:  Friday, September 8, 2023  8:38 pm

कभी झमाझम तो कभी धीमी बारिश का जारी है सिलसिला। जिले में सर्वाधिक पौने चार इंच से अधिक बारिश देपालपुर में। इंदौर : इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार से प्रारंभ हुआ जो पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर जारी है। जिले में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए बीते 48 घंटे में पौने तीन इंच के लगभग औसत बारिश हो चुकी हैं। और पढ़े

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 64 खंडपीठों का गठन

Last Updated:  Friday,   8:29 pm

आपसी सुलह – समझौते के आधार पर होगा प्रकरणों का निराकरण। इन्दौर : इंदौर जिले में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के आपसी सुलह और समझौते के साथ त्वरित निराकरण के लिए 9 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 64 खण्डपीठों का गठन किया गया है। यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत इंदौर और पढ़े

अगस्त माह के वेतन में विलंब होने से निगम कर्मचारियों में छाया आक्रोश

Last Updated:  Friday,   8:22 pm

वेतन का भुगतान शीघ्र करने की महापौर व निगमायुक्त से की मांग। इंदौर : नगर पालिक निगम कर्मचारी कामगार नेता महेश गौहर ने बताया कि निगम कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन आज 8 सितंबर तक भी नहीं मिल पाया है । गौहर ने बताया कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार वेतन में इतना विलंब हुआ है । भाजपा परिषद के कार्यकाल में वेतन नहीं मिलना एक गंभीर मामला है , कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और पढ़े