Category Archives: शहर

हरियाली महोत्सव में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण करेगा आईडीए

Last Updated:  Sunday, July 16, 2023  11:56 pm

इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार दिनांक 17 जुलाई को हरियाली महोत्सव के तहत योजना क्रमांक 78 भाग 2 स्थित सिटी फॉरेस्ट में मियावाकी पद्धति से वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि यह पद्धति वृक्षारोपण की जापानी विधि है। इससे कम क्षेत्रफल में अधिक ऑक्सीजन विकसित की जा सकती है, इसका प्रतिपादन प्रसिद्ध जापानी वनस्पति शास्त्री अकीरा मियावाकी ने किया था। चावड़ा ने बताया कि जल प्रतिधारण और प्राकृतिक खतरों से सुरक्षा के और पढ़े

जैन समाज के एक बच्चे का खतना कर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला उजागर

Last Updated:  Sunday,   8:28 pm

फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार। पहले भी फरियादी की पत्नी और बच्चे को अगवा कर ले गया था आरोपी, दस साल की हुई थी सजा। इन्दौर : 9 वर्षीय बच्चे को अगवा कर उसका खतना व धर्मांतरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खजराना पुलिस ने जैन समाज के 9 साल के बच्चे का खतना करने और धर्मातंरण के मामले में इलियास कुरैशी निवासी रजा कॉलोनी खजराना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट ने 10 साल और पढ़े

30 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले मार्गों पर स्थित आवासीय भूखंडों का होगा भू परिवर्तन

Last Updated:  Sunday,   2:39 pm

इंदौर : बीते शुक्रवार को संपन्न हुई इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जिसकी ओर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने ध्यान आकर्षित किया है। चावड़ा ने बताया कि योजना क्रमांक 54, 71 एवं 94 रिंग रोड में 30 मीटर या 30 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले मार्गो पर स्थित आवासीय भूखंडों का उन्नयन कर भू उपयोग परिवर्तन किए जाने बाबत संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल को पत्र और पढ़े

तलावली चांदा तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Last Updated:  Saturday, July 15, 2023  6:41 pm

मंत्री सिलावट ने बच्चों की मौत पर जताया दुःख। शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना। चार – चार लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान। इंदौर : शहर के सीमावर्ती खुड़ैल के बाद अब लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित तलावली चांदा के तलाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे,पानी गहरा होने से डूब गए। पिछले दिनों खुडैल थाना क्षेत्र के मुहाडी फाल में डूबने और पढ़े

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए लगाया गया एक्यूप्रेशर शिविर

Last Updated:  Saturday,   6:38 pm

विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने घुटनों एवं हड्डियों के रोगों एक्यूप्रेशर पद्धति से किया उपचार। इन्दौर : पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं उनके स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखने के साथ ही पुलिस परिवार के परिजनों की भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान हेतु एक्युप्रेशर थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को डीआरपी लाइन में किया गया। उक्त एक्यूप्रेशर थैरेपी कैंप में आयुर्वेद शास्त्री डॉ एस.के. गर्ग और स्टाफ ने पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की घुटनों और पढ़े

आगामी 24 से 26 नवंबर तक बैंकॉक में होगा विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन

Last Updated:  Friday, July 14, 2023  8:47 pm

विश्वभर से करीब तीन हजार प्रतिनिधि करेंगे शिरकत। हिंदुओं को संगठित कर वैश्विक ताकत बनाने का है लक्ष्य। इंदौर : विश्व हिंदू फोरम के बैनर तले विश्व हिंदू कांग्रेस – 2023 का आयोजन आगामी 24 से 26 नवंबर तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में विश्वभर से करीब 3 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत से भी करीब डेढ़ हजार प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। ये जानकारी विहिप के संयुक्त महामंत्री और पढ़े

इंदौर जिले में अब तक पौने सोलह इंच बारिश

Last Updated:  Friday,   8:33 pm

बीते 24 घंटे में देपालपुर में सबसे अधिक 72.2 मिमी बारिश । इंदौर : जिले में रुक – रुक कर वर्षा का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के देपालपुर में सर्वाधिक 72.2 मिलीमीटर (पौने तीन इंच से अधिक) बारिश हुई। इसी तरह गौतमपुरा क्षेत्र में 47.3 मिलीमीटर (पौने दो इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई।इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 399.6 मिली मीटर और पढ़े

आईडीए की स्कीम से मुक्त होकर 20 से अधिक कालोनियां होंगी वैध

Last Updated:  Friday,   1:57 pm

आईडीए संचालक मंडल की बैठक में कई योजनाओं के डिनोटिफिकेशन को दी गई मंजूरी। 176 करोड़ की लागत से लवकुश चौराहे पर बनेगा डबल लेयर ब्रिज। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा इन्दौर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा में आईडीए की कई योजनाएं बाधक बन रही थीं। इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल की गुरुवार 13 जुलाई को संपन्न हुई बैठक में ऐसी कई योजनाओं के डिनोटिफिकेशन का प्रस्ताव पारित करते हुए अंतिम निर्णय के लिए राज्य शासन और पढ़े

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में सत्यनारायण पटेल करेंगे पांच लाख रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों का वितरण

Last Updated:  Thursday, July 13, 2023  7:28 pm

सत्यनारायण पटेल 16 जुलाई से पूजा पाठ कर करेंगे रुद्राक्ष, तुलसी के पौधे के वितरण अभियान की शुरुआत। होगा गुरु पादपूजन इन्दौर : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता, लोगों का भरोसा जीतने के लिए धर्म – कर्म का भी सहारा ले रहे हैं। ऐसे ही एक नेता पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल श्रावण मास में श्री गीता – रामेश्वर ट्रस्ट के बैनर तले द्वादश रुद्राक्ष ज्योतिर्लिंग का पूजन कर घर-घर जाकर 5 लाख श्रद्धालुओं को और पढ़े

समाजवादी नेता पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन

Last Updated:  Thursday,   2:51 pm

इंदौर : पूर्व सांसद कल्याण जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। बुधवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव अन्ना दुरई के पिता थे। शवयात्रा उनके स्कीम नंबर 71स्थित निवास से आज शाम 4.30 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम जाएगी। समाजवादी आंदोलन से जुड़े कल्याण जैन के राजनीतिक जीवन का सफर 1962 में पार्षद से और पढ़े